back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उम्मीद करते हैं पिछले साल यहां जो किया उसे दोहराएंगे : पोलार्ड

अबु धाबी, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को उम्मीद है कि उनकी टीम यूएई में पिछले बार की तरह इस सीजन में भी जीत हासिल करेगी। पोलार्ड गुरूवार की रात आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में भाग लेने के लिए अबु धाबी पहुंचे थे। पोलार्ड ने कहा, मैं उत्साहित हूं। उम्मीद है कि हम उसे दोहरा पाएंगे जो हमने यहां पिछले साल किया था। हमारे लिए अच्छी यादें हैं। आईपीएल 2021 के पहले चरण में पोलार्ड ने सात मैचों में 56 के औसत से 168 रन बनाए। गेंद से उन्होंने तीन विकेट लिए थे। पोलार्ड कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के खत्म होने के बाद यहां आए हैं और उन्हें टीम के बबल में जाने के लिए दो दिनों तक आईसोलेशन में रहना होगा। पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस का सामना रविवार को दूसरे चरण के पहले मुकाबले में तीन बार की विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। मुंबई की टीम फिलहाल सात मैचों में आठ अंक लेकर चौथे स्थान पर है। –आईएएनएस एसकेबी

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...

Delhi University Admission 2026: कब शुरू होगा एडमिशन और कैसे करें CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi University (DU) में एडमिशन का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵