back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एनआईटी में निकली 12वीं पास से लेकर बीटेक वालों के लिए नौकरी, जानें डीटेल्स

नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्रौद्योगिक संस्थान वारंगल ने विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती (NIT Recruitment 2021) निकाली है। 12वीं से लेकर बीटेक कर चुके युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है, क्योंकि रेगुलर और कांट्रैक्ट बेसिस पर सीधे यह भर्ती की जा रही है। एनआईटी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 129 रिक्त पदों पर यह भर्तियां की जा रही हैं।

नोटिफिकेशन के मुताबिक, रिक्त पदों (NIT Recruitment 2021) पर सीनियर मेडिकल ऑफिसर, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, सुपरिंटेंडेंट, टेक्निकल असिस्टेंट, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन असिस्टेंट, एसएएस असिस्टेंट, सीनियर टेक्नीशियन, टेक्नीशियन और जूनियर असिस्टेंट के पद शामिल हैं। इच्छुक अभ्यार्थी एनआईटी वारंगल की वेबसाइट www.nitw.ac.in पर जाकर 23 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डीटेल्स

शैक्षिक योग्यता

एनआईटी वारंगल द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, सीनियर मेडिकल ऑफिसर पद (NIT Recruitment 2021) के लिए आवेदक के पास एमबीबीएस या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। एमडी जनरल मेडिसिन को इसमें वरीयता दी जाएगी। एमबीबीएस होने पर 10 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए, जबकि पीजी की डिग्री होने पर 5 साल का एक्सपीरियंस मांगा गया है।

वहीं असिस्टेंट रजिस्ट्रार पद के लिए आवेदक (NIT Recruitment 2021) के पास न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री, असिस्टेंट इंजीनियर पद के लिए सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक की डिग्री और जूनियर इंजीनियर के रूप में पांच साल का अनुभव मांगा गया है। इसी तरह सुपरिंटेंडेंट पद के लिए आवेदक के पास 50 फीसदी अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री और कंप्यूटर ज्ञान मांगा गया है।

वहीं टेक्निकल असिस्टेंट पद के लिए कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री या एमसीए, जूनियर इंजीनियर पद (NIT Recruitment 2021) के लिए सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक, एसएएस असिस्टेंट के लिए फिजिकल एजुकेशन में फर्स्ट क्लास बैचलर की डिग्री मांगी गई है।

इसी तरह लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन असिस्टेंट के पद पर आवेदक के पास साइंस, आर्ट या कॉमर्स में फर्स्ट क्लास बैचलर डिग्री या फिर लाइब्रेरी साइंस में बैचलर की डिग्री, सीनियर टेक्नीशियन पद (NIT Recruitment 2021) के लिए सिविल, इलेक्ट्रिकल या कंप्यूटर साइंस में बीटेक, टेक्नीशियन पद के लिए सिविल, इलेक्ट्रिकल या कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और जूनियर असिस्टेंट के लिए 12वीं पास होने के साथ टाइपिंग आनी चाहिए।

कितनी होगी सैलरी

सैलरी की बात करें तो सीनियर मेडिकल ऑफिस को पे लेवल-12 के तहत 78,800 रुपए प्रतिमाह, असिस्टेंट रजिस्ट्रार को पे लेवल-10 के तहत 56,100 रुपए प्रतिमाह, असिस्टेंट इंजीनियर (NIT Recruitment 2021) को पे लेवल-07 के तहत 44,900 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे।

वहीं, सुपरिंटेंडेंट, टेक्निकल असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर, एसएएस असिस्टेंट और लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन असिस्टेंट को पे लेवल-06 के तहत 35,400 रुपए महीना दिया जाएगा। इसके अलावा सीनियर टेक्नीशियन (NIT Recruitment 2021) को पे लेवल-04 के तहत 25,500 रुपए, टेक्नीशियन और जूनियर असिस्टेंट को पे लेवल-03 के तहत 21,700 रुपए मासिक सैलरी मिलेगी।

भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एनआईटी का आधिकारिक नोटिफिकेशन यहां चेक करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵