back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को वायरल बुखार

नई दिल्ली, 15 नवम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वायरल बुखार से पीड़ित हैं। इस वजह से उन्होंने ने सोमवार को मुरादाबाद के कांग्रेस पदाधिकारी सम्मेलन स्थगित कर दिया। हालांकि सोमवार शाम तक उनकी हालत में थोड़ा सुधार हुआ है। तबीयत में सुधार होने के बाद प्रियंका उत्तर प्रदेश में कई जगह पर पदयात्रा में हिस्सा लेंगी और जनसभाओं को सम्बोधित करेंगी। हालांकि इस मसले पर कांग्रेस पार्टी ने बयान जारी कर कहा कि खेद के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि वह कांग्रेस पदाधिकारी सम्मेलन में पहुंचने में असमर्थ हैं क्योंकि प्रियंका गांधी को तेज वायरल बुखार है। रविवार को भी हल्का बुखार होने के बावजूद प्रियंका गांधी बुलंदशहर सम्मेलन में पहुंची थीं। इसके साथ ही वो बसपा सुप्रीमो की मृत मां के अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली स्थित मायावती के आवास पर पहुंची थी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी को मजबूती देने में जुटी हैं। उत्तरप्रदेश में प्रियंका ने राज्य की 403 सीटों पर कांग्रेस पार्टी के बिना किसी अन्य दल से गठबंधन के चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पहले समाजवादी पार्टी और अन्य कई छोटे दलों के साथ मिलकर कांग्रेस के चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। जिसके बाद कांग्रेस ने ये फैसला किया है। इससे पहले प्रियंका प्रदेश की 40 फीसदी सीटों पर केवल महिलाओं को उतारने का ऐलान कर चुकी हैं। हालांकि 40 प्रतिशत महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारना कांग्रेस के लिये बेहद मुश्किल भरा हो सकता है। इसके चलते अन्य राज्यों में भी कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता ये मांग कर रही हैं कि वहां भी महिला उम्मीदवारों को तरजीह दी जाए। उल्लेखनीय है कि आगामी यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लगातार चुनाव प्रचार कर रही हैं। सरकार पर कानून व्यवस्था, किसान व महिला सशक्तिकरण के मुद्दे सवाल उठा रही हैं। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...

CBSE का बड़ा फैसला: कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य, स्कूलों को तुरंत लागू करने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

Sonarpur South Seat: BJP vs TMC में कांटे की टक्कर, किसके हाथ आएगी जीत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे...

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर Mythological Movies का मेला? Ramayana के अलावा रिलीज होगी ये फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵