back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चिंतन शिविर : वोट शेयर बढ़ाने के लिए कांग्रेस की नई रणनीति

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। वोट-शेयर बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने अपने सामाजिक आधार को बढ़ाने और उन समूहों तक पहुंचने पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है, जिन्हें पार्टी तंत्र में जगह नहीं मिली है। हर राज्य को उप-जातियों पर ध्यान केंद्रित करने और पार्टी में उन्हें अधिक महत्व देने के लिए कहा गया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने गैर जाटव को बसपा से सफलतापूर्वक अलग कर दिया है, जो उनके वोटों की संख्या को बढ़ाने में मदद कर रहा है। इससे प्रेरणा लेते हुए पार्टी हर राज्य में अपने सामाजिक आधार को बढ़ाना चाहती है, लोगों को जोड़ना चाहती है और अपने वोट शेयर का विस्तार करना चाहती है, जो 2014 से घटती जा रही है। लोकसभा सीटों के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा राज्य है, जहां 80 सांसद हैं। 2019 में कांग्रेस को केवल एक सीट मिली थी। अब कांग्रेस को बसपा के ऐसे नेताओं से उम्मीद है, जिन्हें अपनी पार्टी से कोई आस नहीं है। कांग्रेस चिंतन शिविर से पहले सीडब्ल्यूसी की बैठक में अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप दे रही हैं। तीन दिवसीय चिंतन शिविर 13 मई से राजस्थान के उदयपुर में शुरू हो रहा है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को सीडब्ल्यूसी की बैठक से पहले रिपोर्ट मांगी है, जो एजेंडे को औपचारिक रूप देगी। –आईएएनएस पीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के श्रीभूमि जिले के पथारकंडी में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए...
spot_img

Latest Stories

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵