back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चोट से उबरने के बाद ऋषभ पंत की मैदान पर वापसी, खुद सुनाई रिकवरी की कहानी, बोले- अब मैं पूरी तरह फिट हूं

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आखिरकार लंबे इंतजार के बाद मैदान पर लौट आए हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आखिरकार लंबे इंतजार के बाद मैदान पर लौट आए हैं। इंग्लैंड दौरे के दौरान लगी पैर की गंभीर चोट के बाद अब पंत ने कहा है कि वे पूरी तरह फिट हो चुके हैं और जल्द ही भारतीय टीम के लिए दोबारा खेलते नजर आ सकते हैं। पंत इस समय साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ चार दिवसीय मुकाबले में इंडिया-ए की कप्तानी कर रहे हैं। यह मैच बीसीसीआई के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में खेला जा रहा है। हालांकि उनकी वापसी कुछ खास नहीं रही और वह पहली पारी में सिर्फ 17 रन बनाकर आउट हो गए।

ऋषभ पंत बोले- अब पूरी तरह से ठीक हूं

बीसीसीआई की ओर से जारी एक वीडियो में ऋषभ पंत ने अपनी रिकवरी को लेकर कहा, “पहले छह हफ्ते सिर्फ हीलिंग पर ध्यान था। फ्रैक्चर के ठीक होने के बाद धीरे-धीरे रिहैब और ट्रेनिंग शुरू की। अब मैं पूरी तरह से फिट हूं। इस दौरान मदद करने के लिए मैं COE के सभी स्टाफ का शुक्रगुजार हूं। पंत ने बताया कि चोट के दौरान खुद को मोटिवेट रखना उनके लिए सबसे कठिन था। उन्होंने कहा,“चोट के दौरान एनर्जी कम होती है और निराशा बढ़ती है। लेकिन अगर कुछ छोटी-छोटी चीजें आपको खुशी देती हैं, तो उन्हीं पर टिके रहना जरूरी होता है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की तैयारी

पंत का अगला लक्ष्य है साउथ अफ्रीका के खिलाफ 14 नवंबर से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज, जिसमें उनकी टीम में वापसी लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ मैच में उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा, लेकिन यह इनिंग्स उनके लिए फुल फिटनेस और आत्मविश्वास की वापसी का पहला कदम मानी जा रही है। ऋषभ पंत की यह वापसी सिर्फ क्रिकेट फैंस के लिए नहीं, बल्कि पूरे भारतीय क्रिकेट के लिए राहत की खबर है। लंबे समय तक चोट से जूझने के बाद अब वे फिर से अपने पुराने जज्बे के साथ मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

टी20 वर्ल्ड कप से पहले नया विवाद! पाक टीम काली पट्टी पहनकर उतरेगी, ICC नियम क्या कहते हैं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इसी बीच एक इंस्टाग्राम वीडियो...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...