back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेन एफ्लेक ने अपनी लेडीलव जेएलओ को फैंस से प्रोटेक्ट किया

लॉस एंजिल्स, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। हॉलीवुड स्टार बेन एफ्लेक ने सेल्फी लेने की कोशिश में गायिका-अभिनेत्री जेनिफर लोपेज के बहुत करीब आ गए एक फैन को धक्का मार कर दूर कर दिया। फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, 49 वर्षीय अभिनेता ने इटली के वेनिस में मार्को पोलो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हसलर्स स्टार के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे एक फैन को रोकते हुए अपनी लवलेडी को प्रोटेक्ट किया। सुरक्षा गार्ड ने फैन को दूर धकेल दिया और अन्य दर्शकों से बचते हुए हवाई अड्डे से निकल गए। इस बीच, हाल ही में यह दावा किया गया था कि युगल अस्थायी रूप से एक साथ टेक्सास जाने की योजना बना रहे हैं, क्योंकि अफ्लेक ऑस्टिन में अपनी नई थ्रिलर फिल्म हिप्नोटिक की शूटिंग के लिए वहां जा रहे है। दोनों बहुत लंबे समय तक अलग नहीं रहना चाहते हैं। लोपेज अफ्लेक की पूरी शूटिंग के दौरान टेक्सास में नहीं रहेंगी, क्योंकि उनकी अपनी कार्य प्रतिबद्धताएं हैं जिनके लिए उन्हें लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में होना आवश्यक है। यह जोड़ी पहली बार 2002 से डेटिंग कर रही थी और उसी साल नवंबर में सगाई कर ली, लेकिन 2004 में वे अलग हो गए, और दोनों ने अलग-अलग व्यक्तियों को डेट भी किया। कई असफल रिश्तों के बाद, वे अप्रैल में फिर से करीब आ गए। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵