back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओएनजीसी के शेयर 13 फीसदी उछले

नयी दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। विदेशी बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में आयी तूफानी तेजी के दम पर सरकारी तेल विपणन कंपनी ओएनजीसी के शेयरों के दाम भी सोमवार को 13 प्रतिशत चढ़ गये। सोमवार को साढ़े तीन बजे के करीब बीएसई में ओएनजीसी के शेयरों के दाम 13 फीसदी की तेजी के साथ 186.80 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गये। एनएसई में कंपनी के शेयर 13.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 187 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गये। इस साल की शुरूआत से कंपनी के शेयरों के मूल्य में करीब 25 फीसदी की तेजी दर्ज की गयी है। रूस के कच्चे तेल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की बातचीत ने कच्चे तेल की कीमतों में आग लगा दी है। सोमवार को ब्रेंट क्रूड 14 साल के उच्चतम स्तर 130 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड नौ प्रतिशत की तेजी के साथ 126 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। पिछले एक माह के दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में 40 फीसदी से भी अधिक की तेजी दर्ज की गयी है जबकि इस साल की शुरुआत से अब तक इसके दाम 67 प्रतिशत बढ़े हैं। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि कच्चे तेल की कीमतों में आयी तेजी से ओएनजीसी के लाभ में भी बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि ओएनजीसी सात मार्च के बाद यानी विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अपनी मौजूदा कीमतों में तेजी लायेगी। गत साल नवंबर से ही घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम लगभग स्थिर हैं। केंद्र सरकार ने तब पेट्रोल के उत्पाद शुल्क में पांच रुपये और डीजल के उत्पाद शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। –आईएएनएस एकेएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG Crisis: 35 दिन से पहले बुक नहीं कर पाएंगे LPG सिलेंडर, केवल इन लोगों को 25 दिन में मिलेगा सिलेंडर, सरकार ने बताया...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मीडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। मांग की अनुसार गैस की आपूर्ति...
spot_img

Latest Stories

फिल्म Dhurandhar ने बदली Sara Arjun की किस्मत, हसीना ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सारा अर्जुन (Sara Arjun) फिल्म...

छोटे मामलों में अब नहीं होगी जेल नहीं: जानिए क्या है जन विश्वास बिल… जो लोकसभा में हुआ पेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की कानूनी व्यवस्था को आसान...

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले...

सोशल मीडिया पर छाया Kiara Advani का ग्लैमरस लुक, बॉडीकॉन ड्रेस में किया कातिलाना पोज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵