back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में 11 लोगों के खिलाफ पीएसए के तहत मामला दर्ज

श्रीनगर, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बुधवार को सार्वजनिक सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत कथित रूप से गैरकानूनी और विध्वंसक गतिविधियों में शामिल 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि बांदीपोरा जिले में गैरकानूनी और विध्वंसक गतिविधियों में शामिल 11 लोगों पर पीएसए लगाया गया और बाद में उन्हें अलग-अलग जेलों में स्थानांतरित कर दिया गया। जिन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, उनमें अब्दुल समद मल्ला उर्फ इंकलाबी, कैसर अहमद पारे और अन्य जैसे कुछ अलगाववादी नेता शामिल हैं। सूत्रों ने कहा, पीएसए के तहत उन पर मामला दर्ज होने के बाद इन 11 लोगों को अलग-अलग जेलों में स्थानांतरित कर दिया गया है। पीएसए एक कठोर कानून है, जिसके तहत किसी व्यक्ति को बिना किसी न्यायिक हस्तक्षेप के दो साल के लिए बुक (मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई) किया जा सकता है। इस मामले में हिरासत को केवल उच्च न्यायालय में ही चुनौती दी जा सकती है। 1978 में पेश किया गया, यह अधिनियम टिम्बर तस्करी से निपटने के लिए था। वर्षो से इस कानून का इस्तेमाल राष्ट्रविरोधी और विध्वंसक तत्वों के खिलाफ किया जाता रहा है। –आईएएनएस एकेके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

200MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S24 Ultra हुआ 36 हजार रुपये सस्ता, यहां मिल रही शानदार डील; जानिए कैसे उठाएं पूरा फायदा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच...

DC vs GT: दिल्ली में रनों की बरसात तय, किसका होगा पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Delhi Capitals और...

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵