back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जनता दर्शन में CM योगी का बड़ा ऐलान, इलाज में कोई आर्थिक परेशानी न हो, अफसरों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में बीमारों को भरोसा दिलाया कि इलाज के दौरान किसी आर्थिक चिंता की जरूरत नहीं है और सरकार पूरी मदद करेगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात की और उन्हें उनकी समस्याओं के प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने पहुंचे लोगों को सीएम योगी ने विशेष रूप से भरोसा दिया।

इलाज के लिए आर्थिक मदद का आश्वासन

जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे बिना चिंता किए उच्चीकृत अस्पतालों में इलाज कराएं, सरकार उनकी भरपूर आर्थिक मदद करेगी। सीएम योगी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन लोगों को उपचार में आर्थिक सहायता की आवश्यकता है, उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कराकर शासन को उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर जरूरतमंद को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। एक बच्ची जो अपनी मां के इलाज के लिए सहायता मांगने आई थी, उसे भी सीएम ने आत्मीयता से आश्वस्त किया कि पैसे की व्यवस्था सरकार करेगी।

करीब 200 लोगों से की मुलाकात

गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। उन्होंने एक-एक करके लोगों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण के लिए आश्वस्त करते हुए उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपे। बता दें कि, सीएम योगी ने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी परेशान होने या घबराने की आवश्यकता नहीं है, हर समस्या का प्रभावी समाधान कराया जाएगा।

अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनहित के मामलों पर गंभीरता और संवेदनशीलता से काम करने का निर्देश दिया, ताकि किसी को भी परेशान न होना पड़े। 

सीएम ने निर्देश दिया कि, यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।पारिवारिक मामलों के निस्तारण में दोनों पक्षों को एकसाथ बैठाकर संवाद करने को प्राथमिकता दी जाए।उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि यदि कोई पात्र व्यक्ति शासन की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित है, तो उसे तत्काल योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वह जनता की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण चाहते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...