back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कैबिनेट को आईसीएमआर, एनआईएआईडी के बीच हुए एमओयू से अवगत कराया गया

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल को बुधवार को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और अमेरिका के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिजीज (एनआईएआईडी) के बीच सितंबर 2021 में हुए एक समझौता ज्ञापन से अवगत कराया गया। एमओयू के तहत, वैज्ञानिक क्षेत्र में मुख्य रूप से नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च ऑन ट्यूबरकुलोसिस (एनआईआरटी), चेन्नई में सहयोग किया जाएगा, जिसमें ट्रांसलेशनल और एप्लाइड इनोवेटिव रिसर्च, एपिडेमियोलॉजी, मेडिसिन, मॉलिक्यूलर बायोलॉजी, मेडिकल एंटोमोलॉजी, पैरासिटोलॉजी, उष्णकटिबंधीय संक्रामक और एलर्जी रोगों की रोकथाम, निदान और उपचार के साथ इम्यूनोलॉजी, मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजी और वायरोलॉजी के लिए तकनीकों पर ध्यान देने पर जोर दिया गया है। सहयोग के उद्देश्यों में तपेदिक, परजीवी संक्रमण, एचआईवी/एड्स, एलर्जी रोग, प्रतिरक्षा प्रणाली रोग, अन्य उभरते और फिर से उभरते रोगजनक, और साझा वैज्ञानिक हित के अन्य रोग शामिल हैं। समझौते को मूल रूप से 2003 में चेन्नई में इंटरनेशनल सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन रिसर्च (आईसीईआर) की स्थापना के लिए हस्ताक्षरित किया गया था, जिसे 2008 में और फिर 2017 में बढ़ाया गया और अब एक समझौता ज्ञापन के रूप में नवीनीकृत किया गया। कहा गया है कि इस एएमयू ने कृमि संक्रमण की प्रतिरक्षा विज्ञान की एक मौलिक समझ विकसित करने में मदद की है, तपेदिक के प्रति प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया पर मधुमेह मेलेटस के प्रभावों को विस्तृत किया है और कुपोषण और तपेदिक को समझने के लिए कई अध्ययन किए हैं। इसने प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया पर हेलमिन्थ संक्रमण, सार्स-कोव-2 सेरोपोसिटिविटी के प्रभावों का अध्ययन करने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट भी शुरू किया है। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵