back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नोएडा में निकली शोभा यात्रा में दिखा भाईचारा, एक समाज ने दूसरे को पिलाई शर्बत

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में जहां शोभा यात्रा के दौरान बवाल हुआ वहीं नोएडा में शोभा यात्रा के दौरान एक समाज के लोगों ने दूसरे समाज के लोगों को शर्बत पिलाई और भाई चारे का संदेश दिया। नोएडा सेक्टर 8 के अलावा जिले के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच रविवार को शोभा यात्रा निकाली जा रही है। इसका नेतृत्व हिंदू युवा वाहिनी, बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों ने किया। इसी दौरान कुछ मुस्लिम समाज के लोग शोभा यात्रा निकालने वालों को कोल्ड ड्रिंक, पानी और जूस बांटते नजर आए। हालांकि वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसकी लोग तारीफ भी कर रहे हैं। सैकड़ों मुस्लिम समुदाय के लोग अपने परिवार के साथ नजर आए और शोभा यात्रा का स्वागत कर भाई चारे का संदेश दिया। इस यात्रा को लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी तरह का माहौल खराब न हो। शनिवार शाम हुई दिल्ली में हिंसा के बाद से जिले की पुलिस हाई अलर्ट पर है। –आईएएनएस एमएसके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड की 5वीं, 8वीं और 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान बोर्ड के तहत 5वीं, 8वीं...

Nitish Kumar फिर बनने जा रहे हैं JDU अध्यक्ष, साल 2028 तक होगा कार्यकाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar एक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵