back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BHEL में निकली इंजीनियर और सुपरवाइजर की जॉब, इतनी होगी सैलरी

नई दिल्ली। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) ने इंजीनियर और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती निकली है। इस संबंध में बीएचईएल द्वारा भर्ती से संबंधित विज्ञापन रोजगार समाचार के ताजा अंक में जारी किया गया है। भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 24 सितंबर तक इच्छुक अभ्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञान के अनुसार, सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री और डिप्लोमा धारक युवा इंजीनियर और सुपरवाइजर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके मुताबिक, इंजीनियर और सुपरवाइजर की कुल 22 वैकेंसी है। इनमें से 7 पद इंजीनियर के लिए है, जबकि 15 पद सुपरवाइजर के हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों पर इच्छुक अभ्यार्थी भेल की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जबकि आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी भेल- पीएसईआर, कोलकाता को भेजने की अंतिम तिथि एक अक्टूबर निर्धारित की गई है। दूरदराज के आवेदकों के लिए हॉर्ड कॉपी भेजने की अंतिम तिथि 08 अक्टूबर तय की गई है।

वैकेंसी डीटेल्स

  • इंजीनियर (एफएटीए- सिविल) – 07

  • सुपरवाइजर (एफएटीए- सिविल) – 15

शैक्षिक योग्यता

शैक्षिक योग्यता की बात करें तो इंजीनियर पद के लिए आवेदक के पास सिविल इंजीनियरिंग में फुल टाइम बैचलर डिग्री या 5 साल का इंटीग्रेटेड मास्टर्स डिग्री कोर्स होना चाहिए। साथ ही बैचलर डिग्री या इंटीग्रेटेड डिग्री कोर्स न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है। वहीं सुपरवाइजर पद के लिए आवेदक के पास सिविल इंजीनियरिंग में फुल टाइम डिप्लोमा कोर्स न्यूनतम 60 % अंकों के साथ पास होना चाहिए।

आयु और सैलरी

आयु सीमा की बात करें तो इंजीनियर और सुपरवाइजर, दोनों ही पदों के लिए अधिकतम आयु 34 वर्ष तय की गई है। वहीं इंजीनियर के पद पर चुनाव के बाद उम्मीदवार को 71, 040 रुपये प्रतिमाह, जबकि सुपरवाइजर को 39, 670 रुपये प्रतिमाह सैलरी मिलेगी।

ज्यादा जानकारी के लिए भर्ती नोटिफिकेशन यहां चेक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

Ministry of Defence Recruitment 2021: रक्षा मंत्रालय में निकली जॉब्स, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए मौका

नई दिल्ली: Ministry of Defence Recruitment 2021: नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के पास रक्षा मंत्रालय में नौकरी (Defence Jobs) करने का सुनहरा...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...