back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत में बढ़ी कोरोना केस की रफ़्तार, आंकड़ा पहुंचा 53 लाख के पार , पिछले 24 घंटों में सामने आए नए 93337 मामले

भारत में बढ़ी कोरोना केस की रफ़्तार, आंकड़ा पहुंचा 53 लाख के पार , पिछले 24 घंटों में सामने आए नए 93337 मामले. नई दिल्ली: भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस (Coronavirus) का खौफ देखने को मिल रहा है. अभी तक 3.04 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 9.51 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 53,08,014 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (शुक्रवार सुबह 8 बजे से लेकर शनिवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 93,337 नए मामले सामने आए हैं.

इस दौरान देश में 1247 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है. बीते 24 घंटों में 95,880 लोग ठीक हुए हुए हैं. यह एक दिन में ठीक होने वालों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है. 42,08,431 मरीज ठीक हो चुके हैं और अब तक 85,619 लोगों की जान गई है. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 79.28 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 10.58 प्रतिशत है. 18 सितंबर को 8,81,911 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए. अभी तक कुल 6,24,54,254 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं. रिकवरी के मामले में दुनियाभर के देशों में अब भारत पहले स्थान पर पहुंच गया है.

बताते चलें कि देश के लगभग सभी राज्यों से कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं. कई राज्य ऐसे भी हैं, जो इस महामारी से मुक्त हो चुके थे लेकिन प्रवासियों के राज्य में दाखिल होने से वह फिर से इस संक्रमण की जद में आ गए. कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है. देश में केवल सितंबर महीने में अब तक 16,86,769 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं जबकि 21,150 लोगों की मौत हुई. कुल एक्टिव मामलों की संख्या 10,13,964 है.

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...

क्या Akshay Kumar की फिल्म पर भारी पड़ेगी की Dhurandhar 2? बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल 2026 शुरू होते ही...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵