back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजनाथ सिंह के बयान से बौखलाई चीन ने दी युद्ध की धमकी

राजनाथ सिंह के बयान से बौखलाई चीन ने दी युद्ध की धमकी

राजनाथ सिंह के बयान से बौखलाई चीन ने दी युद्ध की धमकी. रक्षामंत्री राजनाथ स‍िंह के चीनी सेना के घुसपैठ पर द‍िए बयान पर चीन की सरकारी मीडिया को तीखी म‍िर्ची लगी है। इस बयान से भड़के चीन के अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स के एडिटर ने तो भारत को धमकी तक दे डाली।

भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के लोकसभा में चीनी सेना की पोल खोलने पर पर ड्रैगन का सरकारी भोपू ग्‍लोबल टाइम्‍स भड़क उठा है। चीन के सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स के एडिटर हू शिजिन ने कहा कि चीन शांति और युद्ध दोनों ही के लिए तैयार है। उन्‍होंने दावा किया कि चीनी सेना के दबाव की वजह से भारतीय सेना नरम रुख अपनाने पर मजबूर हुई है।

शिजिन ने दावा किया कि पीएलए पैंगोंग झील के पास भारत-चीन सीमा पर निर्णायक कार्रवाई के लिए अपनी तैनाती को बढ़ा रही है। ग्‍लोबल टाइम्‍स के एडिटर ने कहा कि बीजिंग को चीन-भारत सीमा विवाद को शांतिपूर्वक सुलझाने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए लेकिन अपनी सेना को तैयार रखना होगा। उन्‍होंने कहा कि भारत में कई अलग-अलग ताकते हैं। कुछ अति राष्‍ट्रवादी हैं जिन्‍होंने आसान रास्‍ते पर जाने से मना कर दिया था और कहा था कि वे अपने सख्‍त रुख पर बने रहेंगे।

‘चीनी सेना भारत को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार’

श‍िजिन ने चीनी विदेश मंत्रालय को सलाह दी कि वह भारत के साथ वार्ता करते समय उसी भाषा का इस्‍तेमाल करें जो भारत समझता है। इससे पहले शिजिन ने कहा था कि चीनी सेना भारतीय टैंकों का खात्‍मा करने का अभ्‍यास कर रहे हैं। उन्‍होंने यह भी धमकी दी कि अगर भारत ने मास्‍को में विदेश मंत्रियों के बीच हुई पांच सूत्री सहमति को लागू नहीं करता है तो चीनी सेना भारत को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।

इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को लोकसभा में चीन की पोल खोलकर रख दी थी। सिंह ने सदन को चीनी सेना की पूरी गतिविधियों के बारे में बताया। उन्‍होंने बताया कि किस तरह चीनी सैनिकों ने यथास्थिति को बदलने की एकतरफा कोशिश की। उन्‍होंने भारतीय सेना के शौर्य की तारीफ करते हुए कहा कि हम अपनी सीमा की सुरक्षा में सफल रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि इस तनावभरे माहौल में ‘हमारे बहादुर जवानों ने जहां संयम की जरूरत थी वहां संयम रखा तथा जहां शौर्य की जरुरत थी, वहां शौर्य प्रदर्शित किया।

Advertisementspot_img

Also Read:

पैंगोंग झील मे भारत के सैन्य कारवाई (military action) होने के बाद चीन सेना 33 साल मे पहली बार सबसे ज़्यादा अलर्ट

पैंगोंग झील मे भारत के सैन्य कारवाई (military action) होने के बाद चीन सेना 33 साल मे पहली बार सबसे ज़्यादा अलर्ट. पैंगोंग...
spot_img

Latest Stories

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵