back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वजन कम करने के लिए लंच करने का नहीं है ये सही समय

स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि आप प्रत्येक खाना सही समय पर खाएं और इस बात से विज्ञान व आयुर्वेद भी सहमत है। अगर आप सही समय पर खाना खाएंगे तो आसानी से आप वजन कम कर सकती हैं।

चाहे आप दिन भर में छः बार टुकड़ों में खाना खा रहे हों या एक इंटरमिटेंट डाइट का पालन कर रहे हों, आपको हर एक भोजन सही समय पर लेना चाहिए। सही समय पर खाना खाने से पाचन क्रिया बेहतर रहती है और शरीर आसानी से सभी आवश्यक पोषक तत्वों को अवशोषित कर लेता है। हालांकि, व्यस्त जीवनशैली की वजह से हमारी आदत होती है कि हम दोपहर का खाना सही वक्त पर नहीं खा पाते। समय खाना न खाने की वजह से हम ये जान नहीं पाते कि ये प्रक्रिया हमारे स्वास्थ्य और वेट लॉस लक्ष्य को कितना प्रभावित कर रही है।

दोपहर के खाने का बेवक्त –

अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, दोपहर 3 बजे के बाद दोपहर का भोजन करने से आपकी वजन घटाने की प्रक्रिया की गति पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है। अध्ययन ने विशेष रूप से पेरिलिपिन प्रोटीन के काम करने की प्रकिया को देखा, जो मानव कोशिकाओं में पाया जाता है और पूरे शरीर में फैट बर्न करने के लिए महत्वपूर्ण है। अध्ययन के अंत में, यह पाया गया कि इस प्रोटीन की एक विशिष्ट आनुवंशिक भिन्नता वाले लोग जो 3 बजे के बाद खाना खाते हैं उनमें वजन धीरे-धीरे कम होता है।

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ओबेसिटी में वर्ष 2013 में प्रकाशित एक अन्य अध्ययन में यह भी कहा गया है कि दोपहर 3 बजे के बाद दोपहर का भोजन करने से वजन घटाने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है। हालांकि, दोनों अध्ययन विशिष्ट आनुवंशिक वाले लोगों पर केंद्रित थी।

खाने का समय और सर्कैडियन लय –

हमारे शरीर की आंतरिक गतिविधि सर्कैडियन लय द्वारा नियंत्रित की जाती है जैसे खाना और सोना। यह वजन घटाने की प्रक्रिया को भी प्रभावित करता है। सर्कैडियन लय (circadian rhythms) शरीर में इंसुलिन के स्राव को नियंत्रित करता है। जब आपका शरीर इंसुलिन के प्रति कम संवेदनशील होता है, तो बिना वक्त के भोजन वसा और वजन को कम करने की प्रक्रिया को कठिन बना सकता है। हालांकि, शोधकर्ताओं ने वजन घटाने और नाश्ते और रात के खाने के समय के बीच कोई संबंध नहीं पाया। यह इसलिए हो सकता है क्योंकि अध्ययन स्पेन में किया गया था, जहां लोग दोपहर के भोजन में कैलोरी युक्त भोजन का सेवन करते हैं। इसलिए, यदि आप वजन को कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो अपना भोजन दोपहर 3 बजे से पहले करें।

लंच में कितनी कैलोरी का भोजन करना चाहिए –

दोपहर का भोजन दिन का सबसे हैवी भोजन है। इसका मतलब है कि आप इस समय अधिकांश कैलोरी का सेवन करते हैं। इसलिए, वजन घटाने के लिए अपने दोपहर के भोजन की सही योजना बनाना महत्वपूर्ण है। आपको अपने दैनिक कैलोरी का 50 प्रतिशत दोपहर के भोजन में, नाश्ते में 15 प्रतिशत, स्नैक के रूप में 15 प्रतिशत और रात के खाने में 20 प्रतिशत का सेवन करना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...