back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जाह्नवी कपूर पर टिप्पणी को लेकर भड़के ओरी, ध्रुव राठी को बताया ‘एंटी नेशनल’, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

ध्रुव राठी के वीडियो में जाह्नवी कपूर की सर्जरी को लेकर किए गए दावे पर ओरी ने तीखी प्रतिक्रिया दी और उन्हें ध्यान पाने वाला एंटी नेशनल बताया।इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छिड़ गई।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर की पर्सनल अपीयरेंस को लेकर यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर ध्रुव राठी के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। इस पूरे मामले में अब सोशल मीडिया पर्सनैलिटी और जाह्नवी के करीबी दोस्त ओरी उर्फ ओरहान अवतरमणि खुलकर उनके समर्थन में सामने आए हैं। ओरी ने ध्रुव राठी पर तीखा हमला करते हुए उन्हें न सिर्फ अटेंशन सीकर बताया बल्कि “एंटी नेशनल” तक कह डाला, जिसके बाद यह विवाद और ज्यादा गरमा गया।

80ae0acd6b24c29e3e3675cb2dfa0152-croppedImage.png

दरअसल 25 दिसंबर को ध्रुव राठी ने अपने यूट्यूब चैनल पर The FAKE Beauty of Bollywood Celebrities नाम से एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उन्होंने बॉलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रियों जैसे जाह्नवी कपूर दीपिका पादुकोण प्रियंका चोपड़ा काजोल शिल्पा शेट्टी बिपाशा बसु और श्रुति हासन का जिक्र करते हुए दावा किया कि इन सितारों ने प्लास्टिक सर्जरी बोटॉक्स फिलर्स या स्किन लाइटनिंग जैसे कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट कराए हैं। वीडियो के थंबनेल में खासतौर पर जाह्नवी कपूर की कथित ‘पहले और बाद’ की तस्वीरें दिखाई गईं, जिसने लोगों का ध्यान खींचा और सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई।

इस वीडियो के वायरल होते ही ओरी की प्रतिक्रिया सामने आई। ओरी ने एक इंस्टाग्राम रील पर कमेंट करते हुए जाह्नवी का बचाव किया और व्यंग्यात्मक लहजे में लिखा कि जाह्नवी को शायद यह भी नहीं पता होगा कि ध्रुव राठी कौन हैं। इसके बाद ओरी ने ध्रुव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ऐसे वीडियो सिर्फ लाइमलाइट में बने रहने और ध्यान खींचने के लिए बनाते हैं। एक अन्य कमेंट में ओरी ने और कड़ा बयान देते हुए लिखा कि वह ध्रुव राठी को सिर्फ एक ऐसे “एंटी नेशनल” के रूप में जानते हैं जो ट्रेन स्टेशन पर पपाराजी न मिलने की शिकायत करता है।

इस पूरे विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर यह चर्चा भी तेज हो गई कि ध्रुव राठी का यह वीडियो ऐसे समय आया है जब जाह्नवी कपूर ने कुछ घंटे पहले ही बांग्लादेश में हुई कथित लिंचिंग की घटना की कड़ी निंदा करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की थी। कई यूजर्स ने सवाल उठाए कि क्या जाह्नवी को जानबूझकर निशाना बनाया गया।

यह पहली बार नहीं है जब ध्रुव राठी अपने बयानों को लेकर विवादों में फंसे हों। इससे पहले भी उन्होंने दीपिका पादुकोण को लेकर स्किन लाइटनिंग ट्रीटमेंट का दावा किया था, जिस पर दीपिका के फैंस ने जमकर नाराजगी जताई थी। इसके अलावा रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर को ‘प्रोपेगेंडा फिल्म’ बताने पर भी उन्हें भारी आलोचना झेलनी पड़ी थी।

फिलहाल जाह्नवी कपूर को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब ओरी और ध्रुव राठी के बीच तीखी बयानबाजी में बदल चुका है और सोशल मीडिया पर यह मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...