back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में 10 वीं परीक्षा के परिणाम घोषित, 79.88 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण

पटना, 31 मार्च (आईएएनएस)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की 10 वीं (मैट्रिक) के परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिए गए। इस वर्ष करीब 80 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं। बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने परीक्षा परिणाम जारी किया। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार और बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर भी उपस्थित रहे। इस वर्ष 79.88 प्रतिशत यानी 12.86 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी सफल हुए हैं। इस साल टॉप पांच में आठ परीक्षार्थियों ने अपनी जगह बनाई है। पटेल उच्च विद्यालय की रमायणी राय 500 में 487 अंक लाकर राज्य में सर्वोच्च अंक प्राप्त किया है। इस वर्ष करीब 16.11 लाख परीक्षार्थी मैट्रिक की परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा परिणाम जारी करते हुए शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि देश में बिहार पहला राज्य है जो इस इंटरमीडिएट (12 वीं) और 10 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। उन्होंने विभाग और बीएसईबी के अधिकारियों, शिक्षकों की तारीफ करते हुए कहा कि इस साल 34 दिनों के अंदर मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। राज्य में मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵