back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एमिलिया क्लार्क को प्लास्टिक सर्जरी कराना नहीं है पसंद

लॉस एंजिल्स, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री एमिलिया क्लार्क के मृत्यु के करीब के अनुभवों ने उन्हें जीने के लिए प्रोत्साहित किया है। एसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, 2011 और 2013 में दो ब्रेन एन्यूरिज्म से पीड़ित होने के बाद गेम ऑफ थ्रोन्स स्टार की जीवन रक्षक सर्जरी हुई है। क्लार्क खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि वह बूढ़ी होने में सक्षम हैं और वह चाहती हैं कि मृत्यु से जूझने के बाद स्वाभाविक रूप से उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को अपनाने में भी सक्षम हों। क्लार्क ने पीपल मैगजीन को बताया कि हमेशा खुशहाल पल को जीना और खुश रहना चाहिए। क्योंकि जब आप मौत के करीब होते है तो उस समय आपको वह समय याद नहीं रहेगा कि कब आपने सुपर क्यूट सेल्फी ली थी। उन्होंने आगे कहा कि सर्जरी के बाद, मैं बहुत डरी हुई थी और कम आत्मविश्वास महसूस कर रही थी। जैसे-जैसे मैं बड़ी होती गई, मुझे एहसास हुआ कि वह लोग सबसे सुंदर होते हैं जो अपनी सुंदरता को बाहरी चीजों से बिगाड़ते नहीं है। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि बूढ़ा होना एक गारंटी है, इसलिए वह उम्र बढ़ने के बारे में नकारात्मक महसूस नहीं करती हैं। 34 वर्षीय अभिनेत्री युवा रहने के लिए कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं की प्रशंसक नहीं है, क्योंकि उन्हें हास्यास्पद सौंदर्य मानकों में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरे विचार से किसी और के हाथों में अपना चेहरा देना, यह सोचकर कि वह इसे और सुंदर बना देगा। ये गलत है। –आईएएनएस एमएसबी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵