back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BHEL Recruitment 2021: BHEL में निकली इन पदों पर नौकरियां, जानें कितनी है वैकेंसी और कैसे करें अप्लाई

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने मेडिकल प्रोफेशनल्स के पदों पर भर्तियां (BHEL Recruitment 2021) निकाली है। इसमें भेल के अस्पतालों और विभिन्न मेडिकल प्रोफेशनल के पदों पर यह वैकेंसी निकाली है। यह भर्तियां भेल की हरिद्वार, त्रिची, भोपाल, झांसी, रानीपेट, जगदीशपुर, विशाखापटनम और दिल्ली एनसीआर के लिए निकाली गई है।

भेल द्वारा निकाली गई इन भर्तियों (BHEL Recruitment 2021) के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी भी जारी है। इच्छुक अभ्यार्थी 7 सितंबर 2021 से पहले आवेदन कर सकते हैं। आवेदक BHEL की आधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in पर जारी अधिसूचना चेक करने के बाद ही ऑनलाइन आवेदन करें।

नोटिफिकेशन के मुताबिक, भेल ने सीनियर मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) के 27 पदों पर यह वैकेंसी (BHEL Recruitment 2021) निकाली है। इस नियुक्ति के लिए आवेदक की उम्र 37 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। एप्लीकेशन के साथ हर अभ्यार्थी को आवेदन शुल्क और जीएसटी के रूप में 354 रुपए की फीस जमा करनी होगी।

शैक्षिक योग्यता

भेल द्वारा जारी नोटिफिकेशन (BHEL Recruitment 2021) के अनुसार, आवेदक के पास संबंधित पोस्ट के लिए एक साल की प्रैक्टिस/एक्सपीरियंस के साथ संबंधित विशेषता में ग्रैजुएशन के साथ एमबीबीएस डिग्री होनी जरूरी है।

कैसे करें आवेदन

सबसे पहले आवेदक को भेल (BHEL Recruitment 2021) की आधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in पर जाना होगा। यहां होमपेज पर आवेदक को ‘मेडिकल प्रोफेशनल्स की भर्ती’ संबंधित लिंक मिलेगा। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुलेगा।

यहां मांगी गई सभी जानकारी भरने के बाद अपनी स्कैन फोटो और एजुकेशनल सर्टिफिकेट अपलोड करने होंगे। फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार आवेदनकर्ता उसे ठीक से पढ़ लें। इसके बाद फॉर्म सबमिट करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद फीस पेमेंट (BHEL Recruitment 2021) करने के लिए ऑपशन आएगा। इसके बाद आवेदक को फीस का भुगतान करना होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵