back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Elections: किशनगंज से गरजे प्रशांत किशोर, बोले- JDU को 25 से ज्यादा सीटें मिलीं तो छोड़ दूंगा राजनीति

प्रशांत किशोर ने दावा किया कि जेडीयू आगामी विधानसभा चुनाव में 25 से अधिक सीटें नहीं जीत पाएगी, उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने किशनगंज में आयोजित सभा में बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि जेडीयू (JDU) आने वाले विधानसभा चुनाव में 25 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएगी। साथ ही उन्होंने दोहराया कि अगर जेडीयू को 25 से ज्यादा सीटें मिलती हैं तो वे राजनीति से सन्यास ले लेंगे।

सभा में धर्म और राजनीति का मिला-जुला अंदाज

कार्यक्रम अंजुमन इस्लामिया प्रांगण में हुआ, जिसमें उलेमा और समुदाय के प्रमुख चेहरे मौजूद थे। सभा में लोगों को विशेष टोपी बांटी गई। मंच से प्रशांत किशोर ने पैगम्बर मोहम्मद साहब और धर्म का हवाला देकर समर्थन मांगा। भीड़ को आकर्षित करने के लिए नाश्ते का इंतजाम किया गया था, लेकिन कई लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें 500 रुपये और भोजन देने का वादा किया गया था जो पूरा नहीं हुआ। इससे अफरा-तफरी और नाराज़गी का माहौल भी दिखा।

विपक्ष और JDU नेताओं पर जमकर बरसे PK

मीडिया से बातचीत में प्रशांत किशोर कई बार आक्रामक दिखे। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा द्वारा शराब माफियाओं से मिलीभगत के आरोप पर उन्होंने उनकी तुलना “सड़क पर चलने वाले कुत्ते” से कर दी। भाजपा सांसद संजय जायसवाल के लीगल नोटिस पर PK ने कहा, “जब गीदड़ की मौत आती है, तो वह शहर की ओर भागता है। नोटिस भेजकर डराने की कोशिश हो रही है, लेकिन मैं 100 ऐसे नेताओं से भी नहीं डरूंगा।

जेडीयू को 25 से आगे बढ़ते नहीं देख रहे PK

PK ने साफ कहा कि जिस तरह बंगाल में भाजपा को 100 सीटें नहीं मिली थीं, वैसे ही बिहार में जेडीयू 25 से ज्यादा सीटें नहीं जीत सकती। उन्होंने ऐलान किया कि अगर उनका अनुमान गलत निकला तो वे हमेशा के लिए राजनीति छोड़ देंगे। सभा में धर्म और पहचान की राजनीति साफ दिखाई दी। टोपी बांटने और धार्मिक संदेश देने से ग्रामीणों में चर्चा रही कि PK मुस्लिम वोट बैंक को लुभाने की रणनीति अपना रहे हैं। हालांकि, कई स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमांचल का मतदाता सिर्फ धर्म के आधार पर वोट नहीं करेगा। किशनगंज की यह सभा प्रशांत किशोर के लिए चर्चा और विवाद दोनों का कारण बनी। जहां एक ओर उन्होंने जेडीयू और भाजपा पर तीखे हमले किए, वहीं सभा की व्यवस्थाओं और उनके बयानों पर भी सवाल उठे। 

Advertisementspot_img

Also Read:

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि सीएम पद छोड़ने के बाद...
spot_img

Latest Stories

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...

फिल्म Ramayana से सामने आया Ranbir Kapoor का राम अवतार, Alia Bhatt ने भी शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

Shibpur Seat पर TMC का रहा है दबदबा, 2026 चुनाव में क्या बरकरार रहेगा गढ़?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शिबपुर...

April 2026 Car Launches: कार लवर्स के लिए खुशखबरी, इस महीने लॉन्च होंगी कई दमदार गाड़ियां

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 ऑटोमोबाइल बाजार के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵