back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नाटक करने में तेज हैं राहुल गांधी, अच्छा होता पाकिस्तान में जाकर आंसू पोछते-बोले रविशंकर प्रसाद

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के दरभंगा में 'शिक्षा न्याय संवाद' कार्यक्रम के तहत छात्रों से मुलाकात की। यह कार्यक्रम एक छात्रावास में आयोजित हुआ ।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के दरभंगा में ‘शिक्षा न्याय संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों से मुलाकात की। यह कार्यक्रम एक छात्रावास में आयोजित हुआ, लेकिन प्रशासन से इसकी अनुमति नहीं मिली थी। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे हमले किए।

रविशंकर प्रसाद ने कहा- ‘नाटक करने में तेज हैं राहुल गांधी’

इस कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी को जमकर घेरा। पटना में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा,”राहुल गांधी नाटक करने में तेज हैं। अब वह विपक्ष के नेता हैं और उन्हें कैबिनेट रैंक प्राप्त है, इसलिए उनमें थोड़ी जिम्मेदारी होनी चाहिए।

‘पाकिस्तान या माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में जाकर आंसू पोछते तो अच्छा होता’

रविशंकर प्रसाद ने तंज कसते हुए कहा,”अगर राहुल गांधी को लोगों का दुख इतना ही दिखता है, तो अच्छा होता कि वह पाकिस्तान में पीड़ितों के आंसू पोछते, माओवाद या नक्सल प्रभावित इलाकों में जाकर पुलिस के घायल जवानों से मिलते, या फिर सेना की जीत के बाद उनका हौसला बढ़ाते।

बिहार को लेकर गंभीर दिख रहे राहुल गांधी, पांच महीनों में चौथी बार दौरा

राहुल गांधी इस बार बिहार पर खास ध्यान दे रहे हैं। बीते पांच महीनों में यह उनका चौथा दौरा है। इससे पहले वे जनवरी, फरवरी और अप्रैल में भी बिहार आए थे। कांग्रेस इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। राहुल के दौरों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में जोश भरना और युवाओं से जुड़ना है। बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और सभी दल एक-दूसरे पर हमला तेज कर चुके हैं। राहुल गांधी के बिहार दौरे और रविशंकर प्रसाद की प्रतिक्रियाओं से साफ है कि राजनीतिक गर्मी आने वाले दिनों में और बढ़ेगी। अब देखना होगा कि जनता किसके पक्ष में फैसला सुनाती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे Jhargram Assembly Seat सीट पर राजनीतिक हलचल तेज होती जा...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵