back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छात्र ने भेजी खूबसूरत पेंटिंग तो प्रधानमंत्री मोदी ने चिट्ठी लिखकर की सराहना

नई दिल्ली, 26 अगस्त(आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेंगलुरू के 20 वर्षीय छात्र स्टीवेन हैरिस ने दो खूबसूरत पेंटिंग बनाकर भेजी तो सराहना मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र लिखकर बनाई गई पेंटिंग को सराहा है। 20 वर्षीय उभरते कलाकार ने एक चिट्ठी के साथ प्रधानमंत्री की दो खूबसूरत पेंटिंग बनाकर उन्हें भेजी थी। इसके जवाब में अब प्रधानमंत्री ने पत्र लिखकर स्टीवेन का हौसला बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र में लिखा है कि रचनात्मक क्षेत्र में युवाओं की लगन और मेहनत को देखना अत्यंत सुखद है। प्रधानमंत्री ने स्टीवेन की तारीफ करते हुए लिखा कि आपकी पेंटिंग से आपमें चीजों को गहराई से अनुभव करने की प्रतिभा का पता चलता है। आपने जिस बारीकी से सूक्ष्म भावों को कैनवास पर उतारा है, उसे देखकर मन आनंदित हो जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टीवेन के विचारों की भी प्रशंसा की है। मौजूदा समय में लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और कुशल मंगल को लेकर स्टीवेन के विचारों की पीएम ने सराहना की है। साथ ही प्रधानमंत्री ने लिखा, टीकाकरण अभियान, अनुशासन और 130 करोड़ भारतीयों के सम्मिलित प्रयास इस महामारी के खिलाफ हमारी लड़ाई को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई है कि समाज में सकारात्मकता फैलाने के स्टीवेन के प्रयासों से दूसरे लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी। इससे पहले स्टीवेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में बताया था कि वह पिछले 15 सालों से पेंटिंग कर रहे हैं और विभिन्न स्तर पर 100 से अधिक पुरस्कार भी जीत चुके हैं। स्टीवेन ने प्रधानमंत्री मोदी को अपनी प्रेरणा बताया है। साथ ही स्टीवेन ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत के टीकाकरण अभियान की भी तारीफ की थी। –आईएएनएस एनएनएम/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...