back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुआवजे के रूप में नए हवाई अड्डे के आसपास 5 लाख पेड़ लगाए जाएंगे: गोवा सीएम

पणजी, 25 अगस्त (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को कहा कि पेड़ों की भरपाई के लिए केंद्र सरकार की भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद के साथ गोवा सरकार ने पांच लाख पेड़ लगाने के लिए करार किया गया है। सावंत ने कहा, कैबिनेट ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मोपा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा स्थल पर काटे गए पेड़ों के मुआवजे के रूप में पांच लाख पेड़ लगाए जाएंगे। सावंत ने कहा, हमने भारत सरकार के भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद के साथ हवाईअड्डा स्थल के आसपास पेड़ लगाने के लिए करार किया है। समझौते के अनुसार भविष्य में पेड़ों की भी देखभाल की जाएगी। सावंत ने इस साल की शुरूआत में गोवा विधानसभा को बताया था कि विमानन परियोजना के लिए रास्ता बनाने के लिए मोपा पठार पर 54,176 पेड़ काटे गए हैं। यह आगामी एयरपोर्ट, जिसकी अनुमानित लागत रु. 2.615 करोड़, जीएमआर और राज्य सरकार का काम है। गोवा के आगामी मोपा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों अगस्त 2022 तक चालू किया जाएगा। –आईएएनएस एचके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵