back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच लालू परिवार को झटका, Land for Job Scam मामले में बढ़ेंगी मुश्किल

लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव और उनके बेटे बेटी को खिलाफ समन जारी किया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगे लालू यादव को मंगलवार सुबह होते ही करारा झटका लगा है। मंगलवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में सुनवाई शुरू हुई थी। भ्रष्टाचार से जुड़े इस मामले में कोर्ट ने लालू यादव, हेमा यादव और बेटे तेजप्रताप यादव के खिलाफ समन जारी किया है। इसके अलावा कोर्ट ने उन सभी आरोपियों को तलब किया है जो इस मामले में नामजद हैं। CBI ने लालू समेत 78 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इसी आधार पर सभी आरोपियों को 11 मार्च को पेश होने का आदेश दिया गया है।

लालू की मुश्किल बढ़ा सकते हैं ये आरोप

इस पूरे मामले की टाइमलाइन शुरू होती है साल 2004 से। साल 2004 में लालू यादव UPA सरकार में रेल मंत्री थे। वह साल 2009 तक उस पद पर बने रहे। उनपर आरोप लगे कि उस समयावधि के दौरान उन्होंने नौकरी के बदले लोगों से जमीन ली और उस जमीन को अपने परिवार के लोगों के नाम कर दिया। आरोप है कि रेलवे मे अलग अलग पदों पर भर्ती करने की एवज में उन्होंने कौड़ी के भाव इच्छुक लोगों से जमीन ली और उसके बदले उन्हें मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर में नौकरी दी गई। 

78 आरोपी जांच एजेंसियों के रडार पर

CBI और ED ने इस मामले की शुरुआती जांच शुरू की थी। जांच में तत्कलीन रेल मंत्री उनके परिवार के कुछ सदस्यों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। उनके परिवार और उनके कुछ करीबी लोगों पर धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस दर्ज किया गया। CBI ने जैसे जैसे जांच के दायरे को बढ़ाया वैसे वैसे इसमें कई बड़े अफसर फंसते हुए चले गए। जिन 78 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई, उनमें 30 बड़े सरकारी अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं. इसमें रेलवे के बड़े अफसर भी आरोपी बनाए गए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

पटना में रेड के बाद पूर्व IPS अमिताभ दास हिरासत में, तेज प्रताप यादव बोले–अल्ल-बल्ल बोलते हैं, कार्रवाई ही सही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पटना पुलिस ने 1994 बैच के पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास को हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम उनके घर पहुंची...
spot_img

Latest Stories

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵