back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जगपति बाबू का सालार से फस्र्ट लुक हुआ रिलीज

हैदराबाद, 23 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता जगपति बाबू का आगामी फिल्म सालार से पहला लुक सोमवार को सामने आया। प्रसिद्ध अभिनेता के किरदार का नाम रकमनार है। ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर में, जगपति उग्र लग रहे हैं और एक सेप्टम नोज रिंग पहने हुए हैं जो उनके चरित्र में एक मजबूत छवि पेश कर रहा है। केजीएफ श्रृंखला के बाद, निर्देशक प्रशांत नील और प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स के बीच यह तीसरा सहयोग होगा। शूटिंग का 20 प्रतिशत पूरा हो गया है और शेष भाग फरवरी 2022 तक पूरा होगा, जिसके बाद एक नई रिलीज की तारीख निकलने की उम्मीद है। पोस्टर के बारे में बोलते हुए, निमार्ता विजय किरागंदूर ने कहा कि हम सालार को दुनिया के सामने पेश करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते। सालार के नए पोस्टर के पीछे का विचार जगपति बाबू के चरित्र के बारे में अधिक जिज्ञासा पैदा करना है। अभी हम केवल यह प्रकट कर सकते हैं कि यह किरदार फिल्म के टनिर्ंग पॉइंट को बड़े पैमाने पर चिह्न्ति करने वाला है। प्रशांत नील ने कहा कि जैसे-जैसे सालार की शूटिंग आगे बढ़ेगी, और भी किरदार सामने आएंगे। सालार में प्रभास और श्रुति हासन मुख्य भूमिका में हैं और उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...