back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चोटिल वुड की जगह साकिब महमूद को मिल सकता है मौका

लीड्स, 23 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड भारत के खिलाफ यहां हेडिंग्ले में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से कंधे की चोट के कारण बाहर हो गए हैं और उनकी जगह साकिब महमूद को मौका मिल सकता है जो टेस्ट में डेब्यू करने की कगार पर हैं। इंग्लैंड एंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को बताया कि वुड तीसरे टेस्ट में खेलने के लिए फिट नहीं है। ईसीबी ने बयान जारी कर कहा, वुड टीम के साथ लीड्स में साथ होंगे और रिहेबिलिटेशन में रहेंगे। तीसरा टेस्ट खत्म होने के बाद उनकी चोट की स्थिति देखी जाएगी। इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट ने संकेत दिए हैं कि साकिब और बल्लेबाज डेविड मलान को अंतिम एकादश में जगह दी जा सकती है। रूट ने कहा, मुझे लगता है कि साकिब टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए इससे बेहतर जगह पर नहीं हो सकते हैं। हमने देखा है कि उन्होंने पिछले कुछ वर्षो में सभी प्रारूपों में किस तरह प्रगति की है। उन्होंने कहा, साकिब पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में थे और शायद सर्वाधिक अनुभव वाले खिलाड़ी भी दबाव में थे। यह देखना सुखद है कि उन्होंने मजबूती प्रदान की है और खुद को विकसित किया है। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच बुधवार से शुरू होना है। भारत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है। –आईएएनएस एसकेबी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...

CBSE का बड़ा फैसला: कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य, स्कूलों को तुरंत लागू करने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

Sonarpur South Seat: BJP vs TMC में कांटे की टक्कर, किसके हाथ आएगी जीत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे...

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर Mythological Movies का मेला? Ramayana के अलावा रिलीज होगी ये फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵