back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टी20 विश्व कप : सैमी ने हेडन वाल्श जूनियर को महत्वपूर्ण खिलाड़ी बताया

दुबई, 23 अगस्त (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी ने आगामी टी20 विश्व कप को देखते हुए गत चैंपियन वेस्टइंडीज के लिए लेग स्पिनर हेडन वाल्श जूनियर को महत्वपूर्ण खिलाड़ी बताया है। सैमी के नेतृत्व में विंडीज ने 2012 और 2016 में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। उन्होंने कहा कि अगर वाल्श अच्छे फॉर्म में रहे तो कैरेबियाई टीम खिताब का बचाव कर सकती है। सैमी ने आईसीसी डिजिटल शो में कहा, वेस्टइंडीज के लिए लेग स्पिनर वाल्श महत्वपूर्ण होंगे। वह अपने खेल के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह ऐसे है जिन्हें देखा जाएगा। अगर वाल्श विंडीज के लिए अच्छी गेंदबाजी करते हैं तो हम जरूर इस टूर्नामेंट को जीतेंगे। उन्होंने कहा, अगर मैं इंग्लैंड की बात करूं तो जॉनी बेयरस्टो उनकी बल्लेबाजी लाइनअप के लिए महत्वपूर्ण होंगे। इस वक्त वह काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। पुरुष टी20 विश्व कप का आयोजन 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक ओमान और यूएई में होना है। सुपर-12 स्टेज के मुकाबले 23 अक्टूबर से शुरू होंगे। –आईएएनएस एसकेबी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...