back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने 15 फीसदी की छूट के साथ एकमुश्त संपत्ति कर के भुगतान की अंतिम तिथि बढ़ाई

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने वर्ष 2021-22 के लिए समय पर एकमुश्त भुगतान करने पर 15 फीसदी की छूट के साथ संपत्ति कर के भुगतान की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त 2021 कर दी है। उत्तरी दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह ने बताया की, आवासीय संपत्ति करदाता 15 फीसदी छूट के साथ स्व-घोषणा पत्र प्रदान करके अतिरिक्त 3 फीसदी छूट का लाभ उठा सकते है कि उन्होंने और उनके परिवार के सभी पात्र सदस्यों ने कोविड 19 का टीका लगावा लिया है। सम्पत्ति कर दाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सभी संपत्तिकर कार्यालय 31 अगस्त 2021 तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक हर शनिवार को भी खुले रहेंगे। (राजपत्रित अवकाश को छोड़कर) (भोजनावकाश 01:00 बजे से 01:30 बजे तक) निगम के मुताबिक, अंतिम दिनों में नागरिकों के उत्साह को देखते हुए संपत्तिकर जमा करवाने की अंतिम तिथि को बढ़ाया गया है। संपत्तिकर जमा करवाने की अंतिम तिथि बढ़ने से निगम के राजस्व में भी वृद्धि होगी और टीकाकरण में भी लोगों का उत्साह बढ़ेगा। हालांकि इस फैसले के बाद से ऐसे नागरिकों को संपत्तिकर जमा करवाने में आसानी होगी जो नागरिक किन्ही कारणों की वजह से अभी तक अपना संपत्तिकर जमा नहीं करवा पाए थे। –आईएएनएस एमएसके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵