back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी में 19 हजार होमगार्ड की भर्ती जल्द, जानिए कब शुरू होगा आवेदन

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही योगी सरकार राज्य में 19 हजार होमगार्ड की भर्ती (UP Home Guard Recruitment 2021) शुरू करने वाली है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, सितंबर में इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

दरअसल, यूपी के होमगार्ड, सिविल डिफेंस और सैनिक कल्याण पुनर्वास मंत्री कार्यालय (UP Home Guard Recruitment 2021) की तरफ से उक्त जानकारी दी गई है। खास बात यह है कि 10वीं पास युवा भी होमगार्ड भर्ती 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

फिजिकल मापदंड

इतनी मिलेगी सैलरी और आयु सीमा

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड जवानों (UP Home Guard Recruitment 2021) की सैलरी में 125 रुपये का इजाफा कर दिया गया है। पहले होमगार्ड को हर दिन के हिसाब से 375 रुपये मिलते थे। लेकिन अब नए नियम के अनुसार कम से कम 15 हजार रुपये महीने की सैलरी मिलेगी।

आयुसीमा की बात करें तो यूपी होमगार्ड भर्ती (UP Home Guard Recruitment 2021) के लिए आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल होगी। जबकि अधिकतम आयु के बारे में जल्द नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी साझा की जाएगी।

ऐसे होगा चयन

उत्तर प्रदेश में होने वाली होमगार्ड भर्ती (UP Home Guard Recruitment 2021) के लिए आवेदक का चयन ऑफलाइन परीक्षा के आधार पर होने की संभावना है। फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। सितंबर में नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सारी डीटेल्स सामने आ जाएंगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...