back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मौनी महाराज 54 बार ले चुके हैं भू-समाधि, अब राम मंदिर भूमि पूजन के होंगे साक्षी

मौनी महाराज 54 बार ले चुके हैं भू-समाधि, अब राम मंदिर भूमि पूजन के होंगे साक्षी अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में सागरा आश्रम पीठाधीश्वर अभय चैतन्य मौनी महाराज पिछले 29 साल से प्रभु श्रीराम के अयोध्या में भव्य राम मंदिर का स्वप्न लिए आराधना में लीन रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त में अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होगा। इसमें शामिल होने के लिए अमेठी के मौनी महाराज एक अगस्त से प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में रहेंगे। मौनी महाराज ने कहा कि अयोध्या से लगातार महात्माओं के फोन आ रहे हैं। 492 वर्षो के बाद ऐतिहासिक प्रभु श्रीराम के भूमि पूजन कार्यक्रम के वह भी साक्षी बनेंगे। बता दें मौनी महाराज श्रीराम मंदिर के भव्य निर्माण के लिए पिछले 29 साल से तपस्या कर रहे हैं। अब तक मौनी महाराज 1,488 किलोमीटर लेटकर परिक्रमा कर चुके हैं। आलिया भट्ट ने शेयर की ‘ईर्ष्या और शांति’ पर पोस्ट बता दें राम मंदिर को लेकर अमेठी समेत देश प्रदेश के विभिन्न स्थलों में अनुष्ठान होते रहे हैं। मौनी महाराज भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए हर साल सावन माह में कई लाख दीप जलाकर प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण की भगवान महाकाल से प्रार्थना करते हैं। प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण हर सनातनी को करेगा गर्वित सागरा आश्रम पीठाधीश्वर मौनी महाराज भी 5 अगस्त को भगवान श्री राम के मंदिर की भूमि पूजन के ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए बेहद उत्साहित हैं। बाबूगंज सागरा आश्रम के पीठाधीश्वर एवं एक फायरब्रांड संत के रूप में अपनी पहचान रखने वाले मौनी महाराज हर वर्ष नवरात्र और सावन में बड़े धार्मिक अनुष्ठान को करते हैं। साथ ही प्रयागराज के संगम में भी हर वर्ष अनुष्ठान में श्रीराम मंदिर निर्माण का संकल्प प्रमुखता से रहता है। अब जब श्रीराम मंदिर के निर्माण की घड़ी समीप आ गई है तो मौनी महाराज ने कहा कि हर सनातनी के लिए गर्वित होने का दिन आ गया है। फायर ब्रांड सन्त मौनी महाराज ने कहा कि प्रभु के मंदिर के लिए तपस्या उनकी अब पूरी हुई फायर ब्रांड सन्त ने कहा कि प्रभु के मंदिर के लिए तपस्या उनकी अब पूरी हुई है। पिछले 29 सालों से इस सपने को साकार करने में लगा था। इसके लिए मैंने पिछले 29 साल से अब तक 1,488 किलोमीटर लेटकर परिक्रमा की है। अमेठी के सागरा आश्रम से काशी और अयोध्या तक पद यात्रा कर चुके हैं। प्रभु के मंदिर निर्माण के लिए अब तक 55 बार भू-समाधि भी ली है और 17 बार जल समाधि भी ले चुके हैं। इतना ही नहीं अब तक काशी, अयोध्या समेत देश के विभिन्न हिस्सों में 3 करोड़ 88 लाख दीपक रामलला के लिए आश्रम समेत कई स्थलों पर जलाएं गए हैं। 5 वर्ष पूर्व उन्होंने 84 कोसी परिक्रमा व प्रभु के दर्शन के लिए तमाम शारीरिक मानसिक यातनाएं भी सही साथ ही कई दिनों तक धरना प्रदर्शन का हिस्सा रहे हैं। लेकिन ये सारे कष्ट अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के सामने कुछ नहीं है। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

अमेठी के राजेश मसाला ने रच दिया इतिहास, बेटे की शादी में 101 गरीब बेटियों की शादी की जिम्मेदारी उठाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेठी के प्रसिद्ध उद्योगपति और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहरि, जिन्हें लोग ‘राजेश मसाला’ के नाम से जानते हैं, ने...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...