back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

’60 से कम सीटें मंजूरी नही, हम इनसे मजबूत’, बिहार चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर RJD और मुकेश सहनी में खटपट

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति सरगर्मी तेज हो गई है। हाल ही में पटना में बिहार विधानसभा चुवाव के मद्देनजर सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन की समन्‍वय बैठक हुई थी। जहां सीटो के बंटवारे, चुनावी रणनीति, कार्यक्रम ओर यात्रा को लेकर चर्चा की गई थी। इस बैठक में महागठबंधन के इंडिया अलायंस के सभी दल शामिल हुए थे लेकिन इनके सहयोगी VIP के चीफ मुकेश सहनी नहीं पहुंचे थे। उनकी जगह पार्टी के प्रतिनिधि के तौर पर प्रदेश अध्‍यक्ष को भेजा था। 

सीट शयरिंग पर मुकेश सहनी ने दिया बड़ा बयान 

इस बीच, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने विधानसभा से पहले सीट बंटवारे को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। मुकेश सहनी ने साफ कर दिया है कि उन्‍हें बिहार विधानसभा चुनाव में किन सीटों पर चुनाव लड़ना है और कितनी, कौन-कौन सी सीटें चाहते है। इसे लेकर दो टूक में कह दिया है कि वह 60 सीटों से कम पर चुनाव नहीं लड़ेंगे।

हमें कम से कम 60 सीटें चाहिए- मुकेश सहनी

मुकेश सहनी ने स्‍पष्‍ट तौर पर कहा कि हमारी पार्टी बिहार की 243 में से 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। महागठबंधन में बाकी बची सीटों पर सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर चुनाव बाद महागठबंधन की सरकार बनी तो मैं डिप्‍टी सीएम बनूंगा। 

हमारे गठबंधन में RJD ही इकलौती ऐसी पार्टी जो 100 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है लेकिन गठबंधन में सीट मिलने का आधार जमीनी स्तर पर मजबूती देखकर होगा।

‘हम अभी महागठबंधन की नीतियों के साथ’

उन्होंने कहा कि अगले दो हफ्ते में महागठबंधन के बीच सीट शेयरिंग पर फंसा पेंच का समाधान हो जाएगा। पहले सीट शेयरिंग होगी। उसके बाद ही सीएम फेस को आगे लाया जाएगा। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पिछला चुनाव लड़ा गया। लेकिन कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व अपने हिसाब से फैसला लेता है। बीजेपी की मुझ पर इसलिए नजर है क्योंकि मेरे पास वोट है। हम अभी महागठबंधन की नीतियों के साथ हैं।

कांग्रेस को 70 सीट से कम नामंजूर

बिहार कांग्रेस के विधायक संतोष मिश्रा ने सीट बंटवारे को लेकर कहा कि बिहार विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस फिलहाल 90 सीटों का कॉम्बिनेशन बनाकर चल रही है। इसमें से 70 सीटों पर लड़ना तय है। अगर आप कहेंगे तो दीवार पर लिख देंगे कि कांग्रेस 70 सीट से कम पर चुनाव किसी हाल में नहीं लड़ेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

नीतीश कुमार की कुर्सी पर चिराग पासवान की होगी ताजपोशी? कार्यकर्ताओँ ने की CM बनाने की मांग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में इस समय हलचल मची हुई है। इस हलचल का कारण नीतीश कुमार का वह फैंसला है जो...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...