back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जवानों को दुश्मन की गोलियों से बचाने और फायरिंग करने वाला अनोखा हाईटेक जैकेट

मेरठ, 19 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश स्थित मेरठ के एमआईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर में एक ऐसा हाईटेक जैकेट तैयार किया गया है जो जवानों को न केवल दुश्मनों की गोलियों से बचाएगा, बल्कि गोलियां भी चलाएगा। यह जैकेट हाईटेक टेक्नोलॉजी से लैस होगा, जो जवान के घायल होने पर कंट्रोल रूम को सूचित करेगा। इसे बनारस के युवा वैज्ञानिक श्याम चौरसिया ने बनाया है। उन्होंने इसे महज 15 दिन में मेहनत करके इसे अपने देश के जवानों के लिए तैयार किया है। यह हाईटेक जैकेट को दुश्मनों के हमले में नुकसान होने पर भी एक्टिवेट रहता है। श्याम ने बताया कि वायरलैस टेक्नोलॉजी से लैस इस (हाईटेक बुलेटप्रुफ जैकेट गन) में एक वायरलेस ट्रिगर भी हैं जिसकी मदद से हमारी सेना के जवान बॉर्डर पर 10 से अधिक बंदूकों को रख कर कई किलोमीटर दूर से ही दुश्मनों को मुहतोड़ जवाब दें सकेंगे। यह हाईटेक जैकेट गोली दागने के साथ ही जवान के घायल होने पर उसकी लोकेशन के साथ कंट्रोल रूम को सूचित करेगा, जिससे समय पर घायल जवानों का उपचार पहुंचाकर उनकी जान बचाया जा सके। श्याम चौरसिया ने बताया कि इस टेक्नोलॉजी की मदद से बॉर्डर पर तैनात जवान कभी अकेले नहीं होंगे, क्योंकि यह जैकेट जवानों को 24 घंटे बॉर्डर के कंट्रोल रूम से जोड़े रखेगी । इस जैकेट में 11, एम एम के 2 बैरल हैं, जिन्हे जैकेट के आगे या पीछे लगाया जा सकता हैं। यह लाइव कैमरे से लैस हैं, ताकि पीछे से हमला करने वाले दुश्मनों को मुहतोड़ जवाब दिया जा सके। जैकेट में लगे लाइव गन को इंटरनेट से भी चलाया जा सकता है और यदि कोई दुश्मन हमारे जवान पर चाकुओं से हमला करता है तो भी यह जैकेट ऑटोमेटिक उसे शूट कर देगा। बुलेटप्रुफ जैकेट में लगे गन की मारक छमता 200 मीटर है। इस जैकेट की मदद से किसी भी तरह के हथियारों को संचालित किया जा सकता है। इस पूरे सिस्टम को एमआईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर में तैयार किया गया है। इसकी सबसे अच्छी बात है कि इस जैकेट में लगाये गये सारे उपकरण भारतीय हैं। इसे बनाने में 15 दिनों का समय लगा है। इस पूरे प्रोटोटाईप प्रोजेक्ट्स को तैयार करने में 20 से 22 हजार रुपये का खर्च आया है। इसे कॉलेज में पड़े कबाड़ के साथ इन उपकरणों की मदद से तैयार किया हैं। इसमें 3.7 वोल्ट बैटरी, 9 वोल्ट बैटरी, सोलर प्लेट 6 वोल्ट, अलार्म, ट्रांसमीटर रिसिवर, जीपीएस, मेटल पाईप, रिले 5 वोल्ट, कैमरा, 10, एम एम की पाईप शामिल है। एमआईईटी के वाइस-चेयरमैन पुनीत अग्रवाल ने बताया, हमारे कॉलेज में नीति आयोग और ए.सी.आई.सी. द्वारा स्थापित अटल कम्युनिटी इनोवेषन सेंटर साइंस लैब है, जहां हम ऐसे जमीनी छात्रों का पूरा सहयोग करते हैं। हमारे आस-पास में ऐसी बहुत सी प्रतिभाएं हैं जो अविष्कार करते हैं, उनके पास नये-नये आईडिया भी हैं, लेकिन उन्हें उचित सहयोग और मंच नहीं मिल पाता है, जिससे उनकी प्रतिभा दब जाती है। ऐसी प्रतिभाओं को हम खोज कर उन्हें एक मंच देंगे, जहां वे अपने आइडिया, अपनी सोच को एक प्रोटोटाइप में बदलकर उसका पेटेंट करा सकें। गोरखपुर क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी महादेव पांडेय ने बताया कि बहुत अच्छा इनोवेशन है। यह आगे चलकर जवानों के बहुत काम आ सकता है। –आईएएनएस विकेटी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: एक दूसरे को नहीं जानते थे शूटर्स, अलग-अलग समूहों ने बनाई थी हमले की योजना

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में नई जानकारी सामने आई है।...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵