back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Darbhanga: VIP पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता की धारदार हथियार से हत्या, क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव

वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व VIP पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई। ये घटना दरभंगा के सुपौल बाजार की है। मुकेश सहनी के पिता की हत्या धारदार हथियार से की गई है। उनका शव मंगलवार की सुबह घर में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। इस घटना की पुष्टि एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने की है। जीतन सहनी का सुपौल बाजार के अफजला पंचायत में घर है। 

पशुपालन और मतस्य संसाधन मंत्री रह चुके हैं मुकेश

जीतन सहनी की मौत के बाद पुरे बिहार में सन्नाटा फैल गया है। ये बिहार में बहुत बड़ी वारदात मानी जा रही है। दरअसल मुकेश सहनी की गिनती बिहार के बड़े नेताओं में की जाती है। मुकेश बिहार के पशुपालन और मतस्य संसाधन मंत्री रह चुके हैं। उनकी अपनी वीआईपी पार्टी है। मुकेश सहनी के पिता की जिस तरह से हत्या की गई है। वो दिल दहलाने वाली है। 

फोरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची

वहीं मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया। फोरेंसिक टीम के मुताबिक घटना करीब 8-9 घंटे पहले की है। वारदात 10 से 11 बजे के बीच हुई है। वहीं वारदात में इस्तेमाल चाकू को लेकर भी आशंका बनी हुई है। दरअसल उनकी हत्या कम से कम 10-11 इंच लंबे फल वाले चाकू से हो सकती है। इस प्रकार के हथियार आम तौर पर कसाई इस्तेमाल करते हैं।

मुंबई में हैं मुकेश सहनी

जानकारी के मुताबिक मुकेश फिलहाल मुंबई में हैं और घटना की सूचना मिलते ही वो वहां से रवाना हो चुके हैं। जल्द ही अपने पैतृक घर पहुंच जाएंगे। जीतन सहनी गांव में मछली बेचने का काम करते थे। पुलिस का कहना है कि वो इस एंगल पर भी जांच कर रहे हैं कि हत्यारों का उद्वेश्य कहीं चोरी करना तो नहीं था। फिलहाल जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in 

Advertisementspot_img

Also Read:

लखनऊ का ‘नृशंस’ कांड: पिता बनाते थे पढ़ाई के लिए दबाव, बेटे ने उतार दिया मौत के घाट

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। राजधानी लखनऊ का आशियाना इलाका उस वक्त दहल गया, जब एक घर के बंद कमरे से उठी गंध ने एक खौफनाक...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...