back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 18: ग्रैंड फिनाले से बिना शूट किए बाहर निकले अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बताई क्‍या थी वजह ?

'बिग बॉस 18' के ग्रैंड फिनाले में अक्षय कुमार बिना शूट किए शो से बाहर चले गए, जिससे कुछ नाराजगी के कयास लगाए जा रहे थे। बाद में सलमान ने इस पर अपनी सफाई दी। वहीं अक्षय ने भी अब इसकी वजह बताई है।

नई दिल्‍ली । पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ के ग्रैंड फिनाले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार शो के सेट से बिना शूटिंग बाहर चले गये थे। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कहीं किसी नाराजगी के कारण तो ऐसा नहीं हुआ। इसी बीच अक्षय कुमार ने चुप्‍पी तोड़ते हुए इसकी वजह बतायी है। हालांकि सलमान खान ने भी इसी मुद्दे को लेकर सफाई दी है।

बिग बॉस 18 ग्रैंड फिनाले के दौरान 19 जनवरी को अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म स्काई फोर्स का प्रचार करने वाले थे। हालांकि बिना शूटिंग किए सेट से उनके अचानक बाहर निकलने की खबरों ने अटकलों को हवा दे दी। अफवाहों को लेकर अक्षय ने स्पष्ट किया कि देरी सलमान खान के देर से आने के कारण हुई, जिससे उनके पास जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। 

अक्षय कुमार ने कही ये बात

दिल्ली में स्काई फोर्स प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए अक्षय कुमार ने बताया, “मुझे अन्य दायित्वों के कारण जाना पड़ा। मैंने यह सुनिश्चित करने के लिए जाने से पहले सलमान से बात भी की कि कोई गलतफहमी न हो।” अभिनेता ने कहा कि सलमान व्यक्तिगत मामलों के कारण देरी से आए, जिससे शेड्यूलिंग समस्या हुई। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार को फिनाले के दौरान सलमान खान के साथ शूटिंग करनी थी, लेकिन एक घंटे के इंतजार के बाद उन्हें जाना पड़ा। अभिनेता ने खुलासा किया कि उनकी आगामी फिल्म जॉली एलएलबी 3 के लिए उनकी टेस्ट स्क्रीनिंग तय थी और वे और देरी बर्दाश्त नहीं कर सकते थे। हालांकि प्रोडक्शन टीम ने उन्हें वापस लाने का प्रयास किया था, लेकिन अक्षय वापस नहीं लौटे।

अक्षय के बाहर जाने पर सलमान खान ने दी प्रतिक्रिया

फिनाले के दौरान सलमान खान ने अक्षय की अनुपस्थिति को स्वीकार किया और दर्शकों को आश्वस्त किया कि हम दोनों में कोई नाराजगी नहीं है। सलमान ने कहा कि, “अक्की अपनी अपकमिंग फिल्म का प्रचार करने के लिए यहाँ आए थे, लेकिन मैं देरी से आया, उन्‍हें दूसरे इवेंट के लिए जाना था, इसलिए वे सेट से बाहर चले गए।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵