back to top
35.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ट्रॉफी को लेकर ड्रामा जारी, मोहसिन नकवी ने लगाई रोक; टीम इंडिया की एशिया कप ट्रॉफी कब होगी वापसी?

एश्यिा कप 2025 की खिताबी टीम भारत को अभी तक एशिया कप की ट्राफी नहीं मिली है। जानिए अभी ट्रॉफी को कहां रखा गया है और टीम इंडिया को यह कब तक मिल सकती है?

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय टीम को एशिया कप चैंपियन बने लगभग तीन सप्ताह होने वाले हैं। फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर रिकॉर्ड नौवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था, जिससे एक बार फिर अपनी क्षेत्रीय बादशाहत साबित की।

एशिया कप फाइनल को तीन सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन विजेता भारतीय टीम को अब तक ट्रॉफी नहीं मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ACC और PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी मैच के बाद ट्रॉफी पाकिस्तान ले गए थे, जो फिलहाल लाहौर स्थित PCB कार्यालय में रखी गई है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, एशिया कप 2025 की विजेता ट्रॉफी फिलहाल दुबई स्थित एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) के कार्यालय में रखी गई है। हालांकि, यह ट्रॉफी भारतीय टीम को कब तक सौंपी जाएगी, इस पर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

टीम इंडिया को कब मिलेगी ट्रॉफी?

30 सितंबर को दुबई में हुई एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) की बैठक में फैसला लिया गया कि ट्रॉफी विवाद का हल टेस्ट खेलने वाले पांच एशियाई देशों भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तानके बोर्ड मिलकर निकालेंगे। यह बैठक अगले महीने की शुरुआत में ICC मीटिंग के दौरान हो सकती है।

क्‍या इस बार भी टल सकता है मामला

सूत्रों के मुताबिक, अगर PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी आगामी ACC बैठक में शामिल नहीं होते हैं, तो ट्रॉफी विवाद और गहरा सकता है। गौरतलब है कि, इसी साल जुलाई में उन्होंने ICC की वार्षिक बैठक में भी भाग नहीं लिया था। ACC से जुड़े कुछ अधिकारियों का मानना है कि नकवी इस बार भी किसी प्रतिनिधि को भेज सकते हैं, जिससे मामला और टल सकता है।

क्या एक्शन लेगा BCCI?

एक की रिपोर्ट के अनुसार, एक BCCI अधिकारी ने कहा है कि, ACC बैठक में अभी कुछ समय है और बोर्ड इस बीच ट्रॉफी विवाद को लेकर अपने अगले कदम पर विचार करेगा। वहीं, हाल ही में ACC चेयरमैन मोहसिन नकवी ने स्पष्ट निर्देश जारी किया था कि उनकी अनुमति के बिना कोई भी टीम इंडिया या बीसीसीआई को एशिया कप ट्रॉफी नहीं सौंपेगा। ऐसे में विवाद का समाधान अब आगामी बैठक पर निर्भर करता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 वर्ल्ड कप के प्रमोशन पर उठे सवाल, ‘फुकरे’ इंसान को चुनेंगे तो विज्ञापन भी ‘फुकरा’ ही बनेगा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारत बनाम पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज T20 वर्ल्ड कप मुकाबले के लिए बनाए गए हालिया प्रोमो ने उत्साह से ज्‍यादा उलझन...
spot_img

Latest Stories

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...

Liquior Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका! इस राज्य में अंग्रेजी शराब पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों...

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵