back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हुर्रियत नेताओं के इशारे पर पाकिस्तान में एमबीबीएस की सीटें फिक्स करने के आरोप में 6 नामजद

श्रीनगर, 18 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अलगाववादी हुर्रियत नेताओं के इशारे पर पाकिस्तान में कथित तौर पर एमबीबीएस सीटों की व्यवस्था करने के आरोप में बुधवार को पाकिस्तान में रह रहे दो लोगों सहित कुल छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस विंग (कश्मीर) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, छह व्यक्ति – श्रीनगर के बाग-ए-मेहताब निवासी साल्वेशन मूवमेंट के अध्यक्ष मोहम्मद अकबर भट उर्फ जफर भट, पट्टन, बारामूला निवासी फातिमा शाह, कुपवाड़ा निवासी मोहम्मद अब्दुल्ला शाह, शांगस अनंतनाग निवासी सबजार अहमद शेख, बाग-ए-मेहताब श्रीनगर निवासी अहमद भट, वर्तमान में बहरिया शहर, कराची, पाकिस्तान और मंजूर अहमद शाह, निवासी कुपवाड़ा और वर्तमान में उच्च न्यायालय, रावलपिंडी, पाकिस्तान के पास गुलमोहर कॉलोनी के रहने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। विश्वसनीय साक्ष्य एकत्र करने के साथ ही वह रिकॉर्ड में भी रखे जाएंगे। बयान में यह भी कहा गया है कि काउंटर-इंटेलिजेंस विंग के पास विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी थी कि कुछ हुर्रियत नेताओं सहित कई बेईमान व्यक्ति, कुछ शैक्षिक परामर्शदाताओं के साथ हाथ मिलाए हुए हैं और पाकिस्तान स्थित एमबीबीएस सीटें और अन्य महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स की सीटें बेची जा रही हैं। बयान में कहा गया है, आकांक्षी या संभावित छात्रों के माता-पिता से एकत्र किए गए धन का उपयोग, कम से कम आंशिक रूप से, आतंकवाद और अलगाववाद को अलग-अलग तरीकों से समर्थन और वित्तपोषित करने के लिए किया गया है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...