back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोरखपुर : अपहरण के बाद पांचवी के छात्र की हत्या, मांगी थी 1 करोड़ की फिरौती

गोरखपुर : अपहरण के बाद पांचवी के छात्र की हत्या, मांगी थी 1 करोड़ की फिरौती गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सोमवार को एक करोड़ की फिरौती को लेकर अगवा किशोर की हत्या से सनसनी मची है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेई पर अगवा किशोर का शव बरामद किया है। गांव के पास नहर से किशोर का शव मिला है। हैरानी की बात यह है कि अगवा युवक की हत्या के बाद गांव के ही चार युवक फिरौती की रकम मांग रहे थे। पुलिस ने इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आये एक हत्यारोपी युवक ने बताया है कि घबराहट में उन्होंने कल ही अगवा किशोर की हत्या कर दी थी। वहीं पुलिस को गुमराह करने को लेकर मृतक किशोर के पिता से एक करोड़ की फिरौती मांगे जाने का ड्रामा रचा गया था। जबकि तीन आरोपी फरार हैं। हरियाणा : पुलिसकर्मी मिला पॉजिटिव, एसएचओ सहित 27 जवान होम क्वारंटाइन बता दें कि पिपराइच इलाके के जंगल छत्रधारी, टोला मिश्रौलिया से रविवार को पांचवीं के छात्र बलराम गुप्ता को अगवा कर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। परिजनों के सूचना देने के बाद बच्चे की तलाश में पिपराइच पुलिस और क्राइम ब्रांच के साथ ही एसटीएफ भी लगी हुई थी। घटना के बाद से गांव में एहतियतन कई थाने की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। दूसरी तरफ पुलिस ने बरामद किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक किशोर के पिता का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। साथ ही हत्यारोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसपी नॉर्थ अरविंद पाण्डेय का कहना है कि अगवा किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दबिश दे रही है। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

बांके बिहारी मंदिर की रेलिंग ठीक करने का जिम्मा मुस्लिम ठेकेदार को मिला तो भड़का संत समाज, CM योगी को लिखा खत

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश के मथुरा में बांके बिहारी मंदिर में स्टील रेलिंग लगाने का ठेका मुस्लिम ठेकेदार सलीम अहमद...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...