back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओडिशा एफसी ने अरिदाई कैबरेरा के साथ किया करार

भुवनेश्वर, 16 अगस्त (आईएएनएस)। ओडिशा एफसी ने स्पेनिश विंगर अरिदाई कैबरेरा के साथ करार किया है। अब वे इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आठवें संस्करण में क्लब के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। ओडिशा एफसी में शामिल होने के बाद, अरिदाई ने कहा, मैं भारत में खेलने के लिए काफी उत्साहित हूं। मैं जल्द ही अपने साथियों से मिलना चाहता हूं और आने वाले सीजन की तैयारी शुरू करना चाहता हूं। मैं यह भी सुनिश्चित करता हूं कि ओडिशा एफसी आने वाले सीजन में अच्छा प्रदर्शन करेगी। अरिदाई के साथ करार के बारे में बोलते हुए क्लब के मुख्य कोच किको रामिरेज ने कहा, अरिदाई एक शानदार खिलाड़ी हैं। उनके पास वो कला है जो खेल को कभी भी बदल सकती है। वह तकनीकी रूप से सक्षम खिलाड़ी है, वह एक ड्रिब्लर भी है और उसकी गति उसको एक अलग फुटबॉलर बनाता है। वह अपने खेल से लोगों को प्रेरित भी करता है, वह आईएसएल में बड़ा प्रभाव डाल सकता है। ओएफसी के अध्यक्ष राज अठवाल ने कहा, अरिदाई एक कुशल और रोमांचक खिलाड़ी है, जिसके पास खेल में ज्ञान और अनुभव है, यह हमारे लिए यूवा खिलाड़ियों के टोली के लिए काफी फायदेमंद रहेगा। –आईएएनएस रौशन/जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...