back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऐसे पाएं प्राकृतिक मुलायम होंठ – Aise Payein Prakartik Mulayam Honth

चेहरे के अन्य हिस्सों की तरह होंठों को भी खास देखभाल की जरूरत होती है। जहाँ गुलाबी और कोमल होंठ किसी के भी व्यक्तित्व को आकर्षक बना देते हैं वहीं काले और रूखे होंठ आपकी अस्वस्थ दिनचर्या का प्रमाण हैं। होंठों के फटने, डार्क और बेजान होने के कई कारण हैं जैसे सूरज की यूवी किरणें, धूम्रपान, पानी की कमी एवं हार्मोन्स का असंतुलन आदि। अधिकतर महिलाएं होंठों पर लिपस्टिक या कलर लिप बाम लगाकर उन्हें खूबसूरत दिखाने की कोशिश करती हैं लेकिन इससे वे इनकी प्राकृतिक चमक खो देती हैं। जबकि आप घर बैठे ही नेचुरल प्रोडक्ट्स (Natural Products for Lips) का इस्तेमाल करके अपने होठों को कोमल, आकर्षक और गुलाबी बना सकते हैं-

प्राकृतिक मुलायम होंठ पाने के लिए प्राकृतिक टिप्स – Tips to get Soft Pink Lips Naturally

होठों पर करें स्क्रब – Scrub your lips

दो टेबलस्पून चीनी, एक टी स्पून शहद और एक टेबल स्पून नारियल का तेल मिला लें। इससे धीरे धीरे अपने होठों पर करीब एक मिनट तक मसाज करें। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

आनार के बीजों से मिलेंगें पिंक लिप्स – Get Pink lips by Pomegranate seeds

अनार के दानों को अच्छी तरह से पीस कर उनमें ठंडी मलाई मिलाकर पेस्ट बना लें। रोजाना इस पेस्ट को होंठों पर लगाने से होठों का गुलाबीपन बढ़ेगा।

स्वस्थ निखार आएगा दूध और हल्दी से – Use turmeric and milk and get healthy glow

एक टी स्पून हल्दी पाउडर में कुछ बूंदे ठंडे दूध की डालें, फिर इसे अपने होंठ पर लगाएं। यह होठों की डार्कनेस गायब कर देता है और होठों को स्वस्थ एवं गुलाबी बनाता है।

होठों पर भी चढ़ेगा गुलाब सा रंग – Get rosy color

गुलाब-सा गुलाबी रंग पाने के लिए गुलाब के फूल की पंखुड़ियों को मसलकर रोजाना होंठों पर लागाएं।

बनाए होंठ के लिए रसभरी का मास्क – Make a raspberry lip mask

दो ताजी रसभरी (Raspberry), एक टी-स्पून शहद और एक-टी स्पून एलोविरा जैल को मिलाकर पेस्ट बनाएं, इस पेस्ट को होंठों पर लगाकर पांच मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हल्के गर्म पानी से धो लें।

खीरे का रस भी है लाभकारी – Cucumber juice is also Beneficial

खीरा त्वचा के साथ-साथ होठों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। खीरे का रस या खीरे का टुकड़ा होंठों पर रगड़ने से कालेपन से छुटकारा मिलता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

भीड़ से दूर जन्नत का एहसास, मनाली की Hidden Lake में दिखता है प्रकृति का असली जादू

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सर्दियों में बर्फ से ढके पहाड़, ठंडी हवा और चारों तरफ सफेदी की चादर… यही तो मनाली की असली...
spot_img

Latest Stories

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...