नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 18 का फिनाले कुछ ही दिनों में प्रसारित किया जाएगा। बिग बॉस 18 का अंतिम चरण अभी चल रहा है। फिलहाल घर में करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना, चाहत पांडे, शिल्पा शिरोडकर, चुम दरंग, रजत दलाल, श्रुतिका अर्जुन और ईशा सिंह जैसे प्रतियोगी हैं। इनमें से एक प्रतियोगी को बीच सप्ताह में ही घर से बाहर होना पड़ा।
रजत इस सप्ताह सुरक्षित है।
इस हफ्ते नॉमिनेशन टास्क टाइम काउंट में नियमों का उल्लंघन करने के कारण रजत दलाल, श्रुतिका अर्जुन और चाहत पांडे को नॉमिनेट होना था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसी अफवाहें थीं कि बिग बॉस 18 के मजबूत कंटेस्टेंट रजत दलाल मीड विक एविक्शन में घर से बाहर हो गए हैं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और रजत इस सप्ताह सुरक्षित है। लेकिन यह अनुमान लगाया जा रहा है कि घर में वर्तमान में मौजूद 9 प्रतियोगियों में से एक, चाहत पांडे और श्रुतिका अर्जुन का बिग बॉस 18 में सफर फिनाले से पहले ही समाप्त हो सकता है।
बिग बॉस 18 का फिनाले 19 जनवरी को प्रसारित
आपको बता दें कि लोकप्रिय टेलीविजन शो बिग बॉस 18 का फिनाले अगले हफ्ते प्रसारित होगा। बिग बॉस 18 का फिनाले 19 जनवरी को प्रसारित किया जाएगा। दर्शक इस फिनाले को कलर्स टीवी पर देख सकेंगे। सलमान खान एक बार फिर अपने खास अंदाज में बिग बॉस 18 का फिनाले होस्ट करेंगे। अक्षय कुमार और उनकी आगामी फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की टीम बिग बॉस 18 के फिनाले में भाग ले सकती है।




