back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 18: खुद को अग्रेसिव कहने वाले को करण वीर मेहरा ने दिया जवाब, ‘मैंने कभी हाथ नहीं उठाया’

Bigg Boss 18 के कंटेस्टेंट करण वीर मेहरा को अरफीन और सारा ने अग्रेसिव बताया था। इस पर उन्होंने जवाब दिया है कि अपनी दो शादियों के दौरान वो कैसे थे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Bigg Boss 18 का पहला वीकेंड का वार बेहद इंटरेस्टिंग रहा। इसमें गधराज घर से बाहर हो गए, वहीं Salman Khan ने कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे के ‘वो वाले वीडियो’ दिखाए। दरअसल राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अपनी फिल्म Vicky Vidya Ka Woh Wala Video के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इसमें एक वीडियो में Arfeen और Sara ने करण वीर मेहरा को अग्रेसिव बताया था। 

अरफीन और सारा ने करण वीर को बताया रूड

शो में अरफीन और उनकी पत्नी सारा की एंट्री एक साथ हुई थी। सलमान खान ने एंट्री के वक्त उनसे पूछा था कि उनके हिसाब से शो का सबसे रूड कंटेस्टेंट कौन है। इस पर अरफीन ने कहा था कि करण वीर काफी कॉम्पिटीटिव हैं और उन्हें ट्रिगर करना आसान होगा। सारा ने कहा था कि उन्हें भी लगता है कि सबसे ज्यादा रूड होंगे। अरफीन ने कहा था, ‘करण वीर सबसे ज्यादा परेशानी खड़ी कर सकते हैं। मुझे लगता है कि वो अग्रेसिव हैं और हिंसक हो सकते हैं, हो सकता है कि अपोजिट सेक्स के साथ भी हिंसक हो जाएं।’

Salman Khan ने करण वीर से उनकी दोनों शादियों को लेकर सवाल पूछा

बता दें कि, करण वीर ने दो शादियां की थीं लेकिन दोनों ही शादियां चल नहीं पाईं। इस बारे में सलमान खान ने करण से पूछा कि क्या उनकी पूर्व पत्नियों ने कभी भी उनके खिलाफ हिंसा की कोई शिकायत की थी। इस पर करण वीर ने कहा कि ऐसा कभी नहीं हुआ। बाद में करण वीर ने अरफीन से कहा, ‘अपनी दोनों ही शादी के दौरान मैंने कभी भी अपनी किसी भी पत्नी पर हाथ नहीं उठाया। हमारे झगड़े हुए, बहुत कुछ हुआ लेकिन ऐसा नहीं हुआ कि मैंने मारा या FIR हो गया।’

अरफीन ने अपनी सफाई में कहा कि उनके कहने का ऐसा मतलब नहीं था कि उन्होंने अपनी पूर्व पत्नियों के साथ मारपीट की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

खामेनेई की मौत पर दुख जताने के बाद खूब ट्रोल हुई थी बिग बॉस फेम फरहाना भट्ट, अब जाकर तोड़ी अपनी चुप्पी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिग बॉस में मजबूत प्रतिभागी बनकर उभऱी फरहाना भट्ट इस दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दरअसल, ईरान...
spot_img

Latest Stories

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵