back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 18: शो में हुआ पहला एलिमिनेशन, जानिए कौन हुआ घर से बाहर

सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 18 में इन दिनों जबरदस्त एंटरटेनमेंट देखने को मिल रही है। वहीं, शो का पहला एलिमिनेशन भी हो गया है। तो चलिए जानते हैं कौन सा सदस्य एलिमिनेट हुआ?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस सीजन 18 में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है। घर के सदस्यों के बीच तकरार, प्यार, दोस्ती और ड्रामा सब कुछ भरपूर मात्रा में दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। वहीं इस बार हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 5 सदस्य नॉमिनेटेड थे। तो आईए जानते हैं बीते वीकेंड के वार में कौन सा सदस्य घर से बेघर हो गया?

ये सदस्य हुए थे नॉमिनेटेड 

बिग बॉस 18 के पहले ही हफ्ते घर से बेघर होने के लिए चाहत पांडे, मुस्कान,गुणरत्न सदावर्ते, विवियन डिसेना और करण वीर मेहरा नॉमिनेटेड थे। आपको बता दें कि, बीते दिन बिग बॉस18 के घर से जो सदस्य नॉमिनेट हुआ उसका नाम नॉमिनेशन लिस्ट में भी नहीं था।नॉमिनेट किए गए सभी सदस्यों में से कोई भी बाहर नहीं हुआ है। बिग बॉस 18 सीजन के शुरुआत से ही स्टेट से लेकर घर में नजर आने वाले गधराज को एलिमिनेट कर दिया गया है।

पेटा ने दिया था बिग बॉस के मेकर्स को नोटिस 

बिग बॉस सीजन 18 के शुरूआत में ही गधराज की एंट्री हुई थी। इसके बाद सारे घर वाले उसके साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन कुछ दिन पहले ही पेटा ने मेकर्स को पत्र लिखकर इस बात की आलोचना की थी कि अपने मनोरंजन के लिए शो में जानवर के साथ दुर्रव्यवहार किया जा रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए बिग बॉस के मेकर्स ने गधराज को शो से बाहर कर दिया है।

सदस्यों के चेहरे से उतरा मुखौटा

बिग बॉस 18 के वीकेंड के बाद पर सलमान खान ने सभी घर वालों को रियलिटी चेक दिया। सलमान खान ने नायरा मुस्कान समेत कई घर वालों को बातें समझाई। इसके साथ ही एक टास्क के दौरान सभी घरवालों ने एक दूसरे के चेहरे से मुखौटा उतारा और बताया कि वह अभी भी एक्टिंग कर रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

खामेनेई की मौत पर दुख जताने के बाद खूब ट्रोल हुई थी बिग बॉस फेम फरहाना भट्ट, अब जाकर तोड़ी अपनी चुप्पी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिग बॉस में मजबूत प्रतिभागी बनकर उभऱी फरहाना भट्ट इस दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दरअसल, ईरान...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵