back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 18: चाहत पांडे को मिली जेल की सजा, गुणरत्न सदावर्ते ने बिग बॉस को दी धमकी कहा-सरकार भी मुझसे…

बिग बॉस सीजन 18 में लगातार धमाल देखने को मिल रहा है। नॉमिनेशन के बाद अब कंटेस्टेंट्स एक दूसरे पर निशाना साधते हुए नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस रियलिटी शो सीजन 18 में अब कंटेस्टेंट्स एक दूसरे पर पलटवार करते हुए नजर आ रहे हैं। बीते दिन घर में नॉमिनेशन का टास्क हुआ जिसमें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए चाहत, मुस्कान, करणवीर मेहरा, गुणरत्न सदावर्ते और अविनाश मिश्रा नॉमिनेट हुए। वहीं अब कुछ ऐसा हुआ कि गुणरत्न सदावर्ते ने नेशनल टीवी पर बिग बॉस को धमकी दे डाली है।

 चाहत पांडे को मिली जेल की सजा 

नॉमिनेशन टास्क के बाद बिग बॉस ने घरवाले से पूछा कि आप हेमा शर्मा और जिंदर पाल सिंह में से किस को जेल से बाहर निकलना चाहते हैं? जिस पर सभी घर वाले अपने अलग-अलग नाम बताते हैं। तो वहीं चाहत पांडे बिग बॉस से कहती हैं किए दोनों को ही बाहर निकलना चाहिए। चाहत की बात सुनकर गुणरत्न सदावर्ते की यही चीज दोहराते हैं। घरवालों का ऐसा व्यवहार देखकर बिग बॉस चाहत पांडे को सजा के तौर पर जेल में रहने का आदेश देते हैं।

करणवीर अविनाश और ईशा ने लिया गुणरत्न सदावर्ते का नाम

चाहत पांडे को जेल की सजा सुनाने के बाद बिग बॉस ने करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह को एक विशेष अधिकार देते हुए कहते हैं कि आपसी सहमति से एक नाम ऐसा चुनो जो चाहत पांडे के साथ जेल में रहे। इसके बाद करणवीर, अविनाश और ईशा गुणरत्न सदावर्ते का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें चाहत के साथ बिग बॉस के घर के जेल में जाना चाहिए।

गुणरत्न सदावर्ते ने जेल जाने से किया इनकार

गुणरत्न सदावर्ते अपना नाम सुनते ही काफी भड़क गए उन्होंने जेल में जाने से साफ इनकार कर दिया। गुणरत्न ने कहा, ‘मुझे यह फैसला मंजूर नहीं है। मैं नहीं जाने वाला, मैं अभी गेम क्विट कर दूंगा। सवाल टॉर्चर का नहीं भूमिका का है, कोर्ट में हम ऐसी ही भूमिका रखते हैं। मैंने नेशनल टीवी पर अन्न और जल का त्याग किया है। ये गिरावट नहीं चलेगी। इसके बाद बिग बॉस कहते हैं घर वालों ने अपना फरमान सुना दिया हैं। इसके बाद गुणरत्न सदावर्ते और भड़क जाते हैं और कहते हैं कि ‘मैं नहीं जाने वाला.. मुझसे सरकार डरती है.. मुझसे दाऊद इब्राहिम डरता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

खामेनेई की मौत पर दुख जताने के बाद खूब ट्रोल हुई थी बिग बॉस फेम फरहाना भट्ट, अब जाकर तोड़ी अपनी चुप्पी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिग बॉस में मजबूत प्रतिभागी बनकर उभऱी फरहाना भट्ट इस दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दरअसल, ईरान...
spot_img

Latest Stories

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵