back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगीं डीलक्स, नॉन एसी स्लीपर, एसी स्लीपर व वातानुकूलित बसें

जयपुर, 01 अप्रैल (हि.स.)। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम प्रबन्धन द्वारा डीलक्स, नॉन एसी स्लीपर, एसी स्लीपर व वातानुकूलित बसें भी बेडे़ में शामिल करने का निर्णय किया गया। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक राजेश्वर सिंह ने बताया कि रोडवेज प्रबन्धन द्वारा 550 नई बसों की खरीद कर बेडे़ में शामिल करने का प्रस्ताव विचाराधीन है। इसके लिये मुख्य प्रबन्धकों से डीलक्स, नॉन एसी स्लीपर, एसी स्लीपर व वातानुकूलित बसों की आवश्यकता की जानकारी मंगवाई गई है ताकि मुख्यालय स्तर पर किस-किस श्रेणी की कितनी-कितनी बसों की खरीद करने का निर्णय लिया जा सके। सिंह ने बताया कि राजस्थान रोड़वेज डीलक्स, नॉन एसी स्लीपर, एसी स्लीपर व वातानुकूलित श्रेणी की बसों का संचालन करता रहा है। लेकिन एक्सप्रेस एवं सुपर लग्जरी श्रेणी की बसों के अलावा अन्य श्रेणी की बसें 5-6 वर्ष पुरानी हो गई है, इसे देखते हुए सभी श्रेणी की बसों को खरीद की जाने वाली बसों में शामिल किया जा सके। यह उल्लेखनीय है कि राजस्थान रोडवेज द्वारा 2794 एक्सप्रेस, 60 सेमी डीलक्स, 34 नॉन एसी स्लीपर, 10 एसी स्लीपर, 27 सुपर लग्जरी एवं 412 मिनी बसें संचालित की जा रही है, लेकिन एक्सप्रेस व सुपर लग्जरी श्रेणी की बसों के अतिरिक्त अन्य श्रेणी की बसें या तो पुरानी हो गई है या बेड़े मे हैं ही नहीं, इसलिए विभिन्न श्रेणी की बसों को बेड़े में शामिल करने का निर्णय किया गया है। रोडवेज ने 866 बसे अनुबन्ध पर ली हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार की सड़कों पर 25 अगस्त से नहीं दौड़ेंगी प्राइवेट बसें, फेडरेशन ने सरकार से रखी ये पांच मांगें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन ने परिवहन विभाग के मनमाने रवैये और वाहन मालिकों की समस्याओं के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है।...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...