back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जेओए की वार्षिक आम बैठक चार अप्रैल को

रांची, 01 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड ओलम्पिक संघ (जेओए) की वार्षिक आम बैठक चार अप्रैल को नामकुम स्थित बॉलिंग ग्रीन में होगी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर उपस्थित रहेंगे। संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंदु दुबे ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में जेओए की नई चुनी हुई कमेटी की कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। बैठक में बंगाल ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष स्वपन बनर्जी भारतीय ओलम्पिक संघ की तरफ से पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि वार्षिक आम सभा की बैठक की कार्यवाही समाप्त होने के बाद विभिन्न वर्गों के लिए जेओए अवार्ड खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और संस्थाओं को दिया जायेगा। पुरस्कार प्राप्त करने वालों की सूची का चयन जेओए की गठित खेल पत्रकारों की समिति करेगी। शिवेंदु ने बताया कि पुरस्कृत किये जाने वालों में तीरंदाजी में मधुमिता कुमारी, एथलेटिक्स में रामचंद्र सांगा और हॉकी में प्रतिमा बरवा सहित अन्य शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ कृष्ण/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵