back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हैदराबाद एयरपोर्ट पर माइग्रेशन हेल्प डेस्क खुला

हैदराबाद, 11 मई (आईएएनएस)। हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को माइग्रेशन हेल्प डेस्क शुरू किया गया। यह डेस्क अभी परीक्षण आधार पर खोला गया है। तेलंगाना ओवरसीज मैनपावर कंपनी लिमिटेड के साथ साझेदारी में खुला यह डेस्क कुवैत और कतर जाने वाले लोगों को सहायता प्रदान करेगा। एयरपोर्ट ऑपरेटर ने बताया कि यह हेल्प डेस्क घरेलू कामगारों, घर में काम करने वाली महिलाओं और मजदूरों को एमीग्रेशन क्लीयरेंस के लिये जरूरी दस्तावेजों और कागजी कार्रवाई के बारे में जानकारी देगा और उन्हें मदद करेगा। यह डेस्क सुरक्षित और वैधानिक यात्रा के प्रति जागरूकता को बढ़ायेगा। यह हेल्प डेस्क इंटरनेशनल डिपार्चर टर्मिनल पर है और यह 24 घंटे खुला रहेगा। गौरतलब है कि हर साल तेलंगाना से हजारों लोग नौकरी की तलाश में मध्य पूर्वी देशों में जाते हैं। कई बार इन्हें एजेंट विदेश भेजने के नाम पर ठग लेते हैं। इसी से बचने के लिये तेलंगाना सरकार ने तेलंगाना ओवरसीज मैनपावर कंपनी लिमिटेड का गठन किया ताकि रोजगार की खोज में बाहर जाने वाले युवाओं को मदद दी जा सके। –आईएएनएस एकेएस/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

मौत को छूकर निकले 161 यात्री! IGI एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की रनवे पर हाई अलर्ट के बीच कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली के Indira Gandhi International Airport पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विशाखापत्तनम से आ रही IndiGo की...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵