back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बुधन मुर्मू हत्याकांड में दो गिरफ्तार, भेजे गये जेल

01/04/2021 गिरिडीह, 01अप्रैल ( हि. स.) । बेंगाबाद थाना अंतर्गत गादी स्थित न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर मिले शव का खुलासा पुलिस ने किया। पुलिस टीम ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी अमित रेणु के निर्देश पर एसडीपीओ सदर अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की गयी। जानकार सूत्रों के मुताबिक जांच के क्रम में पुलिस ने दोनों हत्यारों को पकड़ने में सफलता पाई है। मृतक की पहचान सोनबाद पंचायत के बलीडीह निवासी बुधन मुर्मू के रूप में की गयी थी, जिसकी हत्या के आरोप में सुइयाटांड़ निवासी शनिचर राय और मुदला राणा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार हत्या का कारण शराब के नशे में तीनों के बीच झगड़ा होना सामने आया है। होली के पूर्व रात को तीनों ने एक साथ शराब का सेवन किया और अधिक नशे में तीनों के बीच किसी बात को लेकर झड़प शुरू होयी । नशे की हालत में शनिचर राय और मुदला राणा ने मिलकर बुधन मुर्मू को पत्थर से कूच कर मार दिया और लाश को रेलवे ट्रैक पर छोड़ दिया।हालांकि पुलिस ने फ़िलहाल अभी इस मामले का खुलासा नहीं किया गया है । पुलिस अभी इस संबंध में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार / कमलनयन

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵