back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 19: बच्चा चाहिए लेकिन पत्नी की मर्ज़ी जरूरी, गौरव खन्ना की निजी ज़िंदगी का इमोशनल खुलासा

बिग बॉस हाउस में दो कलाकारों के बीच जोरदार झगड़ा हुआ जहां संगीतकार अमाल मलिक बिग बॉस के घर के बाहर एक मिस्ट्री गर्ल के लिए कुछ कहते नजर आए तो गौरव खन्ना ने मृदुल तिवारी को अपने दिल की बात बताई।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ‘बिग बॉस 19‘ जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे घर के अंदर रिश्तों की परतें खुलती जा रही हैं। जहां एक ओर लड़ाई-झगड़े और तकरार का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा, वहीं दूसरी ओर कुछ कंटेस्टेंट्स अपने दिल की बातें भी साझा कर रहे हैं। ताजा एपिसोड में टीवी अभिनेता गौरव खन्ना ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया, जिसने दर्शकों का दिल छू लिया।

View this post on Instagram

 गौरव ने खोला पर्सनल जिंदगी का राज

बुधवार रात प्रसारित एपिसोड में गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी के बीच हुई बातचीत ने माहौल को भावनात्मक बना दिया। जब मृदुल ने गौरव से परिवार और बच्चों को लेकर सवाल किया, तो गौरव ने बिना झिझक जवाब दिया, मैं बच्चा चाहता हूं, लेकिन मेरी पत्नी इस फैसले के लिए तैयार नहीं है। हमारी सोच इस मामले में एकदम अलग है।उन्होंने आगे कहा कि, “बच्चा पालना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मैं तो दिन भर शूटिंग में होता हूं, अगर मेरी पत्नी भी काम पर गई तो फिर बच्चे की देखभाल कौन करेगा? किसी और के भरोसे छोड़ना मुझे सही नहीं लगता।”

 पत्नी की सोच से अलग हैं गौरव

गौरव ने अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला का नाम लेते हुए बताया कि दोनों की सोच फैमिली प्लानिंग को लेकर मेल नहीं खाती। हालांकि मृदुल ने उन्हें सलाह दी कि शायद कुछ सालों बाद चीजें बदल सकती हैं। इस पर गौरव ने हामी में सिर हिलाया।

 दाल पर मचा बवाल, बर्तन बना मुद्दा

इमोशनल पल के बाद घर में तूफान उस वक्त आया जब बर्तन धोने को लेकर गौरव ने थकावट जाहिर की। उन्होंने मदद मांगी, लेकिन जीशान कादरी ने उन पर तंज कसते हुए कहा कि गौरव हमेशा यही रोना रोते हैं। बात यहीं नहीं रुकी, नेहल चूड़ासामा ने आरोप लगाया कि गौरव हर बार ज्यादा दाल खा जाते हैं। इस पर घरवालों ने जमकर उनकी खिंचाई की । अमाल मलिक ने तो कैमरे के सामने ही कह दिया, गौरव को लगता है वह घर का बॉस है। लेकिन अगर हम सब एकजुट हो गए, तो घर में भूचाल आ जाएगा।”

 अमाल का सीक्रेट कन्फेशन, मिस्ट्री गर्ल का जिक्र

जहां घर के अंदर बवाल मचा रहा, वहीं घर के बाहर भी एक दिलचस्प कहानी ने सबका ध्यान खींचा। सिंगर और कंपोजर अमाल मलिक ने एक मिस्ट्री गर्ल को लेकर सीक्रेट कन्फेशन किया। हालांकि, उन्होंने नाम नहीं लिया, लेकिन उनके अंदाज से साफ था कि मामला दिल से जुड़ा है।

फिलहाल बिग बॉस 19 में क्या हो रहा है खास?

गौरव खन्ना का पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा और बर्तन और दाल पर छिड़ी जुबानी जंग वहीं अमाल मलिक की लव लाइफ बनी चर्चा का विषय तो घर में दो गुट बनने की हुई शुरुआत। बिग बॉस 19 अब सिर्फ एक रियलिटी शो नहीं, बल्कि हर दिन एक नया मोड़ लेकर आ रहा है। कहीं इमोशन्स का सैलाब, तो कहीं ईगो की टकराहट आने वाले एपिसोड्स में ये देखना दिलचस्प होगा कि गौरव खन्ना घरवालों का विश्वास जीत पाएंगे या फिर लगातार टारगेट बनते रहेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...