back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज चैड सायर्स ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास

एडिलेड,01 अप्रैल (हि.स.)। दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज चैड सायर्स ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। सायर्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेला था। सायर्स 03 अप्रैल को दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना अंतिम मैच खेलेंगे। 33 वर्षीय सायर्स ने 84 प्रथम श्रेणी व 16 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमशः 319 और 12 विकेट लिए हैं। सायर्स ने एक बयान में कहा, "मुझे लगता है कि प्रथम श्रेणी क्रिकेट से दूर होने का यह समय सही है। मैंने हर पल, उतार-चढ़ाव वाले अपने करियर का आनंद लिया है,लेकिन मुझे लगता है कि यह समय अब अपने परिवार के साथ बिताने का है और अगले साल अनुबंध की कोई गारंटी भी नहीं थी।" उन्होंने आगे कहा,"मेरे गृह राज्य दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना मेरे लिए एक पूर्ण सम्मान रहा है, और मैं इस सप्ताह के अंत में आखिरी बार उतरने के लिए उत्सुक हूं।" सायर्स ने दक्षिण ऑस्ट्रेलिया को 2015 और 2017 के बीच लगातार शेफील्ड शील्ड के फाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने वर्ष 2016 में 11 शेफील्ड शील्ड मैचों में 62 विकेट हासिल किये,जिसके लिए उन्हें शेफील्ड शील्ड प्लेयर ऑफ द ईयर भी चुना गया। दक्षिण ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न में 3 अप्रैल से विक्टोरिया के खिलाफ खेलेगी। दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की टीम इस सीज़न में अब तक सात मैचों में से एक में भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है और अंकतालिका में सबसे नीचे है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, दिग्गज महिला क्रिकेटर एलिसा हीली ने की संन्यास की घोषणा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी महिला क्रिकेटर एलिसा हीली ने सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। यह...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵