back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

समिति ने कुंभ, आपदा सहित अन्य प्रस्तावों को दी मंजूरी

देहरादून, 01 अप्रैल (हि.स.)। राज्य आपदा मोचन निधि की राज्य कार्यकारिणी समिति ने आगामी मानसून सत्र में आपदा एवं बचाव कार्यों, कुंभ सहित विभिन्न प्रस्तावों और राशि को मंजूरी दे दी है। गुरुवार को सचिवालय में राज्य आपदा मोचन निधि की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक मुख्य सचिव ओमप्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान समिति ने राज्य में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित व्यक्तियों को सहायता, गृह अनुदान एवं अनुग्रह अनुदान पर सहमति प्रदान की। कंभ के लिए 15 करोड़ और जनपदों को 5-5 करोड़ मंजूर कुंभ हरिद्वार को 15 करोड़ एवं अन्य जनपदों को 5-5 करोड़ की मंजूरी दी गई। समिति द्वारा राज्य में प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त विभागीय एवं सार्वजनिक सम्पत्तियों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण इत्यादि कार्यों के लिए राज्य आपदा मोचन निधि से लोक निर्माण विभाग को 30 करोड़ रुपये एवं उत्तराखण्ड जल संस्थान को 20 करोड़ रुपये प्रदान किए जाने के प्रस्ताव को सहमति प्रदान की गई। राहत बचाव के लिए 15 मई से हेलीकाप्टर सेवा करें सुनिश्चत बैठक में आगामी मानसून सत्र में आपदा एवं बचाव कार्यों के लिए गढ़वाल एवं कुमाऊं मण्डल में 15 मई से 30 सितम्बर तक हेलीकाप्टर सेवा सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। इससे आकस्मिक स्थिति में शीघ्र से शीघ्र हैली सेवा उपलब्ध करायी जा सके। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵